Move to Jagran APP

अशोक लेलैंड की फरवरी महीने में बिक्री 5% बढ़ी, बेचे 14,067 वाहन

कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड ने फरवरी 2017 में 5 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है

By Ankit DubeyEdited By: Published: Wed, 01 Mar 2017 01:21 PM (IST)Updated: Wed, 01 Mar 2017 01:23 PM (IST)
अशोक लेलैंड की फरवरी महीने में बिक्री 5% बढ़ी, बेचे 14,067 वाहन
अशोक लेलैंड की फरवरी महीने में बिक्री 5% बढ़ी, बेचे 14,067 वाहन

नई दिल्ली। कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड ने फरवरी 2017 में 5 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है। कंपनी ने फरवरी 2017 में 14,067 वाहन बेचे हैं। वहीं, पिछले साल कंपनी ने फरवरी महीने में 14,406 वाहन बेचे थे।

loksabha election banner

अशोक लेलैंड ने मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल्स की 11,329 यूनिट्स बेचीं। वहीं पिछले साल कंपनी ने इन्हीं की 10,801 यूनिट्स बेची थीं, जो कि पिछले साल के मुकाबले 5 फीसदी ज्यादा है। लाइट कमर्शियल व्हीकल की बात करें तो फरवरी 2017 में कंपनी ने इसकी 2,738 यूनिट्स बेची हैं, जो कि 5.1 फीसदी ज्यादा है। पिछले साल इन्हीं वाहनों की कंपनी ने 2,605 यूनिट्स की बिक्री की थी।

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल 2016 - फरवरी 2017 में अशोक लेलैंड ने 126,384 वाहन बेचे हैं, जो कि पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 2 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है। पिछले वित्त वर्ष कंपनी ने 123,755 वाहनों की बिक्री की थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.