अप्रिला ने लॉन्च की दो नई सुपर बाइक्स, जाने कीमत और खूबियां
अप्रिला ने भारत में अपनी दो सुपरबाइक्स अप्रिला Shiver 900 और अप्रिला V90 को लॉन्च कर दिया है। ये दोनों ही बाइक्स रेसिंग सेगमेंट में उतारी गयीं हैं। आइये जानते हैं क्या है खास इन बाइक्स में
नई दिल्ली (जेएनएन)। अप्रिला ने भारत में अपनी दो सुपरबाइक्स अप्रिला Shiver 900 और अप्रिला V90 को लॉन्च कर दिया है। ये दोनों ही बाइक्स रेसिंग सेगमेंट में उतारी गयीं हैं। कंपनी को उम्मीद है इन दोनों बाइक्स से टू-व्हीलर इंडस्ट्री को मजबूती मिलेगी। पॉवरफुल होने के साथ-साथ ये दोनों ही बाइक्स कई नए फीचर्स से भी लैस हैं। अप्रिला Shiver 900 और अप्रिला Dorsoduro 900 में अल्ट्रा मॉडर्न 4.3 इंच की TFT स्क्रीन दी गयी है जिसकी मदद से आने वाली हर डिटेल्स को आप आसानी से देख सकते हैं। इसके कुछ फीचर्स की बात करें तो इन बाइक्स में एडवांस्ड ट्रैक्शन कण्ट्रोल सिस्टम, ABS, जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
कीमत
पुणे में अप्रिला Shiver 900 की एक्स शो रूम कीमत 11.99 लाख रुपये इंट्रोडक्टरी कीमत तय की गयी है। जबकि इसका स्टैण्डर्ड प्राइस 13.33 लाख रुपये रखी है। इसके अलावा अप्रिला Dorsoduro 900 की इंट्रोडक्टरी कीमत 12.50 लाख रुपये रखी गयी है। जबकि इसकी स्टैण्डर्ड कीमत 13.83 लाख रुपये है।
इंजन
अप्रिला Shiver 900 में 896cc का V-ट्विन, 4 स्ट्रोक लिक्विड कूल्ड इंजन लगा है जो 95ps की पॉवर 8750rpm पर देता है। जबकि 90Nm टॉर्क 6500 rpm पर जनरेट होता है। इसके अलावा इसमें 6 स्पीड गियर लगे हैं। वही अप्रिला Dorsoduro 900 में भी 896cc का V-ट्विन, 4 स्ट्रोक लिक्विड कूल्ड इंजन लगा है जो 95ps की पॉवर 8750rpm पर देता है, जबकि 90Nm टॉर्क 6500 rpm पर जनरेट होता है। इसके अलावा इसमें 6 स्पीड गियर लगे हैं।