युवराज सिंह के कार कलेक्शन में जुड़ी एक और लग्जरी गाड़ी, कीमत-फीचर्स देख उड़ जाएंगे आपके होश!
BMW X7 लग्जरी कार ट्विन-टर्बोचार्ज्ड इंजन से मैक्सिमम 335 बीएचपी की पावर और 450 एनएम की पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है जो चारों पहियों को पावर भेजता है। इसके फीचर्स भी आधुनिक सुविधाओं से लैस है।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय टीम के पूर्ण क्रिकेटर युवराज सिंह को BMW ब्रांड को काफी पसंद करते हैं, यहीं वजह है कि उनके गाड़ियों के कलेक्शंस में कई कारें और मोटरसाइकिल इसी ब्रांड की हैं। अपनी लग्जरी कार कलेक्शन की शोभा बढ़ाने के लिए युवराज सिंह ने हाल ही में BMW की एक और लग्जरी कार खरीद ली है, जिसका नाम BMW X7 है। आइय जानते हैं इस लग्जरी कार की कीमत से लेकर फीचर्स तक के बारे में।
BMW X7 कई एडवांस फीचर्स से लैस है और यह बाहर से दिखने में प्रीमियम लुक देती है। इस लक्ज़री SUV में Vernasca डिज़ाइन की लेदर अपहोल्स्ट्री मिलती है। वहीं इसमें बिल्ट-इन हेड-अप डिस्प्ले के साथ 12.3 इंच के बड़े इंस्ट्रूमेंट पैनल दिए गए हैं।
टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए एक और 12.3 इंच की स्क्रीन दी गई है, जिसको चालक अपने मनोरंजन के लिए और कई फीचर्स से एक्सेस करने के लिए इस्तेमाल कर सकता है। इंफोटेनमेंट सिस्टम एडवांस आईड्राइव इंटरफेस और कई कनेक्टेड तकनीक से लैस है।
BMW X7 3.0-लीटर, स्ट्रेट सिक्स-सिलेंडर इंजन द्वारा संचालित होता है। यह ट्विन-टर्बोचार्ज्ड इंजन से मैक्सिमम 335 बीएचपी की पावर और 450 एनएम की पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है जो चारों पहियों को पावर भेजता है।
अब आते हैं इसकी कीमत पर भारतीय बाजार में इस वेरिएंट की कीमत लगभग 1.19 करोड़ (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। ये कंपनी की तरफ से भारतीय बाजार में पेश की जाने वाली फ्लैगशिप मॉडल है। अत्याधुनिक फीचर्स से लैस इस लग्जरी कार की टॉप स्पीड 227 किमी प्रति घंटा है। वहीं यह गाड़ी मात्र 7 सेकेंड में 0-100 किमी की तेज रफ्तार पकड़ लेती है।