आनंद महिंद्रा ने किया ऐलान बंदर की तस्वीर पर अगर 24 घंटे के अंदर बताया बेस्ट कैप्शन तो मिलेगा कंपनी की कार का स्केल मॉडल
बता दें शेयर की गई इस तस्वीर का कैप्शन आप हिंद्री या अंग्रेजी दोनों में दे सकते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यूजर्स को इसका जवाब 11 अक्टूबर यानी आज दोपहर 2 बजे तक बताना होगा।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Anand Mahindra: महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी सक्रिय रहते हैं। कई बार वे अपने ट्विटर अकाउंट पर लोगों का मनोबल बढ़ाने वाली वीडियो भी शेयर करते हैं, हाल ही में आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें एक बंदर DTH की छतरी पर बैठा है। आनंद महिंद्रा ने यूजर्स से इस तस्वीर के लिए एक कैप्शन बताने लिए कहा है। वहीं जिसका कैप्शन सबसे अच्छा होगा उसे इनाम में महिंद्रा की एक कार का स्केल मॉडल दिया जाएगा।
11 अक्टूबर को इस समय तक देना होगा जवाब: बता दें, इस तस्वीर का कैप्शन आप हिंद्री या अंग्रेजी दोनों में दे सकते हैं। यानी हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में दिए गए बेस्ट कैप्शन बताने वाले व्यक्ति को इनाम में महिंद्रा की एक स्केल मॉडल कार दी जाएगी।
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यूजर्स को इसका जवाब 11 अक्टूबर यानी आज दोपहर 2 बजे तक बताना होगा। बताते चलें कि इस तस्वीर को शेयर किए जाने के बाद से करीब 42.5k लोगों ने इसका जवाब दिया है, वहीं 6.7k लोग इसे अब तक रीट्वीट कर चुके हैं। तो करीब 28k लोगों ने इस ट्वीट को लाइक किया है।
In times like these, I can’t think of a better pic for my next caption competition. As always, will look for 2 winners: in Hindi and in English. Again, winners receive scale models of a Mahindra vehicle..Short deadline; all answers to be submitted before 2pm IST 11th October pic.twitter.com/fv6qdcejOl— anand mahindra (@anandmahindra) October 10, 2020
हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब आनंद महिंद्रा ने इस तरह से ट्विटर पर कोई पोस्ट शेयर की है, जिसमें लोग बढचढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। इससे पहले आनंद महिंद्रा ने मैसूर के एक व्यक्ति को तोहफे में नई कार दी थी। मैसूर के इस व्यक्ति ने अपनी 70 साल की मां को बजाज चेतक स्कूटर पर बैठा कर 57,000 किलोमीटर की यात्रा कराई थी। जिनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई और आनंद महिंद्रा ने इन्हें Mahindra KUV100 देने का फैसला किया।