जब ऑटो को बनाया स्कार्पियो तो महिंद्रा ने खुश होकर दे दिया इतना बड़ा तोहफा
किस्मत कब चमक जाए कुछ नहीं पता, ऐसा ही कुछ हुआ केरल के एक गांव में रहने वाले सुनील के साथ, सुनील ने अपने ऑटो रिक्शा को महिंद्रा स्कार्पियो का ऐसा कुछ लुक दिया की महिंद्रा ने उन्हें तोहफे
नई दिल्ली (बनी कालरा)। किस्मत कब चमक जाए कुछ नहीं पता, ऐसा ही कुछ हुआ केरल के एक गांव में रहने वाले सुनील के साथ, सुनील ने अपने ऑटो रिक्शा को महिंद्रा स्कार्पियो का ऐसा कुछ लुक दिया की महिंद्रा ने उन्हें तोहफे के बदले सुप्रो मिनी वैन गिफ्ट कर दी।
दरसल 19 मार्च को मुंबई के रहने वाले अनिल ने अपने ट्विट पर एक ऐसे ऑटो की फोटो शेयर की जो दिखने में स्कार्पियो लग रहा था स्कार्पियो की तरह दिखने वाले इस ऑटो को कस्टमाइज्ड किया गया था। अनिल ने अपने ट्वीट में महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा को ट्वीट करते हुए लिखा था कि यह फोटो दिखाती है कि भारतीय सड़कों पर स्कॉर्पियो कितनी पॉपुलर है। यह इस आदमी का बड़े सपने देखने का अनोखा तरीका है।
आनंद महिंद्रा ने अनिल के ट्वीट का तुरंत रिप्लाई करते हुए धन्यवाद किया और उनसे उस ऑटो चालक को लोकेट करने में मदद भी मांगी, क्योकिं आनंद महिंद्रा उस ऑटो को अपने म्यूजियम में रखना थे और उसके बदले वह उस ड्राइवर को एक नई सवारी गिफ्ट करना चाहते थे।
करीब डेढ़ महीने की मेहनत के बाद उस ऑटो ड्राइवर का पता चला। बुधवार को उन्होंने ट्विटर के जरिये अपनी बताया कि उनकी टीम ने उस ऑटो ड्राइवर को ढूंढ़ लिया है जिसने ऑटो को स्कार्पियो का लुक दिया उनका नाम सुनील है।
कोच्चि में महिंद्रा एंड महिंद्रा के रीजनल सेल्स मैनेजर सुरेश कुमार ने आनंद को टैग करते हुए यह जानकारी दी कि आनंद महिंद्रा के वादे को पूरा करते हुए सुनील को महिंद्रा सुप्रो मिनी वैन तोहफे में दी गई है। गाड़ी पाकर सुनील नई बहुत खुश हैं। आनंद ने इस मुहिम के लिए ट्विटर यूजर्स को धन्यवाद किया।