Move to Jagran APP

Amrish Puri Special: भारत के सबसे खतरनाक विलेन को क्यों पसंद थी Ambassador कार?

Amrish Puri जिन्हें Bollywood में आज भी Mogambo नाम से याद किया जाता है उन्हें कई मौकों पर Hindustan Ambassador में देखा गया था

By Shridhar MishraEdited By: Published: Sat, 22 Jun 2019 02:39 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jun 2019 08:40 PM (IST)
Amrish Puri Special: भारत के सबसे खतरनाक विलेन को क्यों पसंद थी Ambassador कार?
Amrish Puri Special: भारत के सबसे खतरनाक विलेन को क्यों पसंद थी Ambassador कार?

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अमरीश पुरी (Amrish Puri) की आज 87वीं जयंती है। इस मौके पर आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज कलाकारों से लेकर गूगल (Google Doodle on Amrish Puri) तक सब अपनी तरह से उन्हें याद कर रहे हैं। वैसे तो अमरीश पुरी ने करीब 400 फिल्मों में काम किया है, जिनमें सभी किरदार अपने आप में शानदार हैं, लेकिन Mr. India में निभाया उनका मोगैंबो (Mogambo) किरदार हमेशा के लिए अमर हो गया। अमरीश पुरी न सिर्फ अपने विलेन के किरदार के लिए याद किए जाते हैं बल्कि, उनके कई ऐसे किरदार हैं जो आज भी लोगों के आंखों में आंसू ला देंते हैं। इनमें Virasat और Dilwale Dulhania Le Jayenge से लेकर Ghatak और Pardes जैसे फिल्मों में निभाया उनका शानदार किरदार शामिल है। वहीं, Mujhse Shaadi Karogi फिल्म में उनकी कॉमेडी आज भी लोगों को हंसाती है।

loksabha election banner

गूगल ने किया याद (Google Doodle on Amrish Puri)

अमरीश पुरी (Amrish Puri) की 87वीं जयंती पर उन्हें गूगल ने भी याद किया है। गूगल ने डूडल (Google Doodle) बनाकर अमरीश पुरी को उनके 87वें जन्मदिन पर याद किया है।

Maruti Suzuki Ritz की वाटर रेजिस्टेंट कार बॉडी कवर को Amazon से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें 

Ambassador से क्या है रिश्ता?

अमरीश पुरी (Amrish Puri) के कारों की पसंद की बात करें, तो ऑन-लाइन इंटरनेट पर फैली जानकारी के मुताबिक उन्हें Ambassador में सवारी करना पसंद था। कई मौकों पर उन्हें Ambassador कार में देखा भी गया था। Hindustan Motors की Ambassador उन दिनों सबसे लोकप्रिय VIP कार थी। यह कार अपने जर्कफ्री राइड के लिए पहचानी जाती थी। इस कार के साथ अमरीश पुरी (Amrish Puri) की एक फोटो भी है।

अमरीश पुरी (Amrish Puri) को दूसरी प्रीमियम कारें पसंद थी?

अमरीश पुरी (Amrish Puri) को Ambassador पसंद थी, इसकी जानकारी कई जगहों पर मिलती है, लेकिन अगर बात करें दूसरी कारों की तो इसका जवाब देना थोड़ा मुश्किल है। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि  अमरीश पुरी (Amrish Puri) को बाद में BMW X1 भी पसंद थी, जिसमें वो कई बार सवारी करते देखे गए हैं। हालांकि, इन दावों में कितनी सच्चाई है यह हम नहीं बता सकते।

Hindustan Ambassador:  Hindustan Ambassador कार को Hindustan Motors of India की तरफ से बनाया जाता था। इसका प्रोडक्शन साल 1958 में शुरू हुआ था, जो साल 2014 में बंद हो गया। Ambassador कार Morris Oxford series III model पर बेस्ड थी। पहली Ambassador कार को पहली बार Morris Motors Limited की तरफ से बनाया गया था।

Hindustan Ambassador के ये हैं लोकप्रिय मॉडल

  • Mark I- Ambassador की Mark 1, पहली जेनरेशन की कार थी, जिसका प्रोडक्शन साल 1957 से 1962 तक हुआ। इसमें पावर के लिए 1489सीसी (1.5-लीटर) का इंजन दिया गया था।
  • Mark IIAmbassador की Mark 2, दूसरे जेनरेशन की कार थी, जिसका प्रोडक्शन साल 1962 से 1975 तक हुआ। 
  • Mark III Mark 3 Ambassador की तीसरे जेनरेशन की कार थी। इसका प्रोडक्शन साल 1975 से 1979 तक हुआ। 

Mahindra XUV500 के बॉडी कवर को Amazon से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढें:

सड़क हादसों में इस गलती से होती है सबसे ज्यादा मौत, ये हैं 5 बड़े कारण

10 गुना ज्यादा कटेगा चालान, कार मालिक के खिलाफ होगा केस- क्या है Modi 2.0 का प्लान?

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कटेगा 5 गुना चालान, बिना Helmet और Seat Belt लगेगा इतना जुर्माना

ट्रैफिक पुलिस पेड़ या खंबे के पीछे छिप कर क्यों काटती है चालान? ये है कारण  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.