Move to Jagran APP

भारत में इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकती है ऑल इलेक्ट्रिक Mercedes EQB SUV, देखें डिटेल्स

Mercedes EQB SUV ग्लोबल स्तर पर बिक्री की जाने वाली GLB SUV से अपने फीचर्स साझा करती है। यह एक ऑल इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी जिसे EQB 300 और EQB 350 वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है। पूरी डिटेल्स नीचे देखें।

By Sonali SinghEdited By: Published: Tue, 05 Jul 2022 02:24 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jul 2022 07:46 AM (IST)
भारत में इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकती है ऑल इलेक्ट्रिक Mercedes EQB SUV, देखें डिटेल्स
भारत में जल्द दस्तक दे सकती है Mercedes EQB SUV

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। मर्सिडीज-बेंज इंडिया भारत में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों के लाइन-अप को बढ़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मर्सिडीज इस साल के आखिर में अपनी ऑल इलेक्ट्रिक EQB SUV को लॉन्च करने वाली है। यह SUV ग्लोबल स्तर पर बिकने वाली GLB SUV पर आधारित है और भारत में दो वेरिएंट्स के साथ लॉन्च की जा सकती है।

loksabha election banner

कैसा होगा लुक?

लुक और डिजाइन की बात करें तो EQB को GLB SUV से अपने डिजाइन साझा करने की उम्मीद है। अपने ग्लोबल मॉडल की तरह ही यह एक सात-सीटर SUV हो सकती है, जिसे खास EQ अपडेट के साथ ब्लैंक्ड-ऑफ़ फ्रंट ग्रिल और रियर में फुल-चौड़ाई LED लाइट बार जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, इसके दो वेरिएंट्स-EQB 300 और EQB 350 के साथ इस इलेक्ट्रिक SUV को 18 या 19 इंच के पहिये दिए जा सकते हैं। वहीं, फीचर्स के रूप में EQB को वायरलेस चार्जर और एक पैनोरमिक सनरूफ से लैस किया जा सकता है।

कैसा होगा पावरट्रेन?

जानकारी के मुताबिक, EQB ऑल इलेक्ट्रिक SUV के दोनों वेरिएंट्स को 66.5kWh बैटरी पैक और डुअल-इलेक्ट्रिक मोटर से लैस किया जाएगा। इसका EQB 300 वेरिएंट्स 225bhp की पावर और 390Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जबकि इसका EQB 350 वेरिएंट्स 288bhp और 520Nm टॉर्क जनरेट कर सकता है। दूसरी तरफ, WLTP के अनुसार, यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार फुल चार्ज होने पर 423km तक की रेंज दे सकती है।

चार्जिंग पावर

मर्सिडीज-बेंज के अनुसार, EQB को 11kW चार्जर के साथ 5.45 घंटे में 10 से 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। दूसरी ओर, 100kW के फास्ट-चार्जर के साथ इसे 32 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक बचार्ज किया जा सकता है। इस बीच, दोनों के लिए टॉप स्पीड 160 किमी प्रति घंटे आंकी गई है।

कीमत और लॉन्च टाइम

कयास लगाए जा रहे हैं कि मर्सिडीज EQB ऑल इलेक्ट्रिक SUV को भारत में 60 लाख से 70 लाख एक्स-शोरूम के बीच लाया जा सकता है। वहीं, इसे इस साल की चौथी तिमाही में पेश किया जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.