हार्ले डेविडसन की सवारी करनी विवेक ओबेरॉय को पड़ी महंगी, जब लगा फाइन तो कहा "प्यार हमें किस मोड़ पर ले आया"
हालांकि रात को सड़क पर अपने वाहन को लेकर निकलना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन विवेक पर पुलिस ने मास्क ना पहनने के लिए केस दर्ज कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विवेक ओबेरॉय द्वारा अपलोड किए गए वीडियो के बाद जुहू पुलिस स्टेशन ने केस दर्ज किया।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Vivek Oberoi Got Fined for Not Wearing Mask & Helmet: साल 2020 को पूरी तरह से बर्बाद करने के बाद साल 2021 में भी कोरोना पीछा नहीं छोड़ रहा है। महाराष्ट्र में COVID-19 मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अधिकारियों ने इसे फैलने से रोकने के लिए कई कदम उठाएं हैं। इस बात से सभी परिचित हैं, कि भारत भर में मास्क का पहनना अनिवार्य हैं, और मास्क नहीं पहनने पर कई तरह के जुर्माना लगाए जा रहे हैं। हाल ही में अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने वेलेंटाइन डे पर इंटरनेट पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वह अपनी पत्नी प्रियंका के साथ हार्ले डेविडसन की सवारी कर रहे हैं।
हालांकि रात को सड़क पर अपने वाहन को लेकर निकलना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन यहां विवेक पर पुलिस ने मास्क ना पहनने के लिए केस दर्ज कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विवेक ओबेरॉय द्वारा अपलोड किए गए वीडियो के इंटरनेट पर लोकप्रिय हो जाने के बाद जुहू पुलिस स्टेशन ने अभिनेता के खिलाफ केस दर्ज किया। वहीं पोस्ट किए गए वीडियो में विवेक और उसकी पत्नी को रात को बाइक पर राइड का आनंद लेते देखा गया है।
Pyaar humein kis mod pe le aaya!Nikle they nayi bike par hum aur hamari jaan, bina helmet ke kat gaya chalaan!Riding without a helmet?Mumbai police will do a checkmate!Thank u @mumbaipolice for making me realise that safety is always most important. Be safe,Wear a helmet & a mask— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) February 20, 2021
जिसमें दोनों बिना हेलमेट या मास्क के मोटरसाइकिल पर सवार थे। इस वीडियो को किसी अन्य व्यक्ति ने अपने कैमरे में कैद किया। लेकिन विवेक ओबेरॉय ने इसे अपने आधिकारिक सोशल अकाउंट हैंडल पर पोस्ट कर दिया। जिसके बाद मामला सामनें आया। हालांकि पुलिस ने हेलमेट नहीं पहनने के लिए कोई मामला दर्ज नहीं किया है। हेलमेट का प्रयोग ना करने पर उनसे महज 500 रुपये फाइन लिया गया है।
https://t.co/lUzdbP55co" rel="nofollow
What a start of this lovely valentine's day with Main, Meri patni aur woh! A refreshing joyride indeed!
.
.
.@harleydavidson#WohAaGayi #HarleyDavidson #valentinespecial #loveforbikes #bikesofinstagram #loveandwheels#vroomValentine pic.twitter.com/THXrBllOVi— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) February 14, 2021