विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगर शीशे को बंद करके करते हैं ड्राइव तो कार में जरूर लगाएं ये एक्सेसरी, हो सकते हैं कई बीमारियों के शिकार

By Ayushi ChaturvediEdited By:
Published: Sat, 24 Dec 2022 10:48 AM (IST)

इस समय भारत में काफी तेजी से प्रदूषण बढ़ते जा रहा है। अगर आप अपनी कार से बाहर आते जाते ...और पढ़ें

अगर शीशे को बंद करके करते हैं ड्राइव तो कार में जरूर लगाएं ये एक्सेसरी
अगर शीशे को बंद करके करते हैं ड्राइव तो कार में जरूर लगाएं ये एक्सेसरी

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। दिन पर दिन भारत में प्रदूषण का स्तर काफी तेजी से बढ़ते जा रहा है। बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण अस्थमा और अपर रेस्पिरेटरी सिस्टम से जुड़ी कई बीमारियां हो सकती है। अगर आप रोजाना बाहर अपनी कार से आता जाते हैं तो आपको अपनी कार में सबसे जरूरी और छोटी सी दिखने वाली चीज लोग लगवा लेना चाहिए ताकि आपको कार में बैठने पर किसी परेशानी का सामना न करना पड़ें। आइए आपको बताते हैं कार के लिए कितना जरूरी एयर प्यूरीफायर है।

छोटे बच्चे और बुजुर्ग के लिए खतरनाक

अगर आपके साथ कार में छोटे बच्चे या फिर बुजुर्ग ट्रैवल कर रहे हैं तो आपको अपनी कार में इसे रखना काफी जरुरी होता है। अगर आप लंबे ट्रिप पर जा रहे हैं तो धूल के कारण एलर्जी की समस्या बच्चों और बुजुर्गों को काफी हो जाती है। एलर्जी को बढ़ावा देने वाले ऐसे धूल के कणों और विषाणुओं से बचने के लिए आप कार एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

एयर प्यूरीफायर

साँस लेते समय हम ऑक्सीजन लेते है लेकिन छोड़ते कार्बन डाइऑक्साइड है। लेकिन कई बार जब हम कार के शीशे को बंद करके ड्राइंव करते हैं तो कार में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बहुत  अधिक बढ़ जाती है। इसके कारण सिरदर्द ,. सांस लेने में तकलीफ , या जी मिचलाने जैसी समस्या होने लगती है। अगर आप कार में एयर प्यूरीफायर लगवा लेते हैं तो  कार्बन डाइऑक्साइड के लेवल को बैलेंस किया जाता है।

कार के अंदर बदबू नहीं आती

फ्यूल या मोटर के कंपोनेंट से आने वाली बदबू सेहत के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकती है। अगर आप कार में सिगरेट, इंजन या केमिकल कंपाउंड के बदबू से बचना चाहते हैं तो कार में इसे जरूर लगवाए। 

ये भी पढ़ें-

सड़क पर हो ऊंचे ब्रेकर या गड्ढे तो किस बात की टेंशन आराम से निकल जाएगी ये कारें

कार का ये सबसे छोटा पार्ट भी निभाता है अहम रोल, जानें क्या है इसकी खासियत