सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट के बारे में जानिये 6 खास बातें, होंडा ग्रेजिया से होगा मुकाबला
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने बर्गमैन स्ट्रीट को इस साल ऑटो एक्सपो में पेश किया था। अब इसकी बुकिंग शुरू हो गई है और कंपनी ने डीलर्स को इसकी सप्लाई शुरू कर दी है।
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने बर्गमैन स्ट्रीट को इस साल ऑटो एक्सपो में पेश किया था। अब इसकी बुकिंग शुरू हो गई है और कंपनी ने डीलर्स को इसकी सप्लाई शुरू कर दी है। इसे भारत में 19 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। आज हम आपको इस मैक्सी स्कूटर की ऐसी 6 बातें बताने जा रहे हैं जिनके बारे में आपको पता नहीं होगा। आइये जानते हैं इसकी 6 खास बातें-
डिजाइन- इसका डिजाइन कंपनी के फ्लैगशिप मैक्सी स्कूटर बर्गमैन 650 से इंस्पायर है। इसमें बुलबॉयस बॉडी के साथ स्पोर्टी डिजाइन दिया गया है। इसमें कंफर्टेबल सीट के साथ लंबी विंडस्क्रीन दी गई है। आरामदायक राइड के लिए हैंडलबार थोड़ी ऊंचाई पर दिए गए हैं। इसमें बड़ा फ्रंट फेंडर और रियर ग्रेब रेल दी गई है।
इंजन- सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट में 124.3 CC का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह 8.4 bhp का पावर और 10.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें CVT ट्रांसमिशन दिया गया है।
फीचर्स- इसमें एलईडी हेडलाइट्स और टेललाइट्स दी गई हैं। साथ ही मल्टी-फंक्शन की स्लोट, ऑल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कल्स्टर, 12 वाट चार्जिंग सॉकेट और अंडर-सीट स्टोरेज स्पेस है। इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम सेटअप दिया गया है। इसके अलावा इसमें CBS (कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम) भी दिया गया है।
मैकेनिकल्स- इसमें फ्रंट में टेलीस्कॉपिक सस्पेंशन फॉर्क और रियर में मोनो शॉक दिए गए हैं। इसका फ्रंट व्हील 12 इंच और रियर व्हील 10 इंच का है। दोनों अलॉय व्हील ट्यूबलैस हैं। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 5.6 लीटर की है।
डायमेंशन- सुजुकी के इस स्कूटर का लंबाई 1184 mm, ऊंचाई 1163 mm और चौड़ाई 661 mm है। इसका व्हीलबेस 1265 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 160 mm है।
कीमत- इस स्कूटर को 19 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। अभी इसकी कीमत को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन माना जा रहा है कि इसकी कीमत 75 हजार रुपये (ऑन रोड प्राइस) हो सकती है। बाजार में इसका मुकाबला होंडा ग्रेजिया और टीवीएस एनटॉर्क 125 जैसे स्कूटर्स से होगा।
होंडा ग्रेजिया से मिलेगी चुनौती
नए ग्रेजिया में 125cc का इंजन लगा है जो होंडा एक्टिवा 125 से लिया गया है। यह इंजन 6.35 kW की पावर और 10.54Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। फीचर्स के तौर पर कंपनी इसमें एलॉय व्हील्स, फ्रंट डिस्क ब्रेक के साथ कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS), टेलेस्कॉपिक फ्रंट फॉर्क्स और डुअल टोन पेंट स्कीम दी जाएगी। इसके अलावा इसमें नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ डिजिटल डिसप्ले दिया गया है।