बॉलीवुड के 4 बड़े सितारे जो हैं सबसे महंगी कारों के मालिक, सेकेंडों में पकड़ती है तूफान जैसी रफ्तार
बॉलीवुड के बड़े अभिनेता अपने लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। उनके पास दुनियां की सबसे महंगी कारों के कलेक्शंस है। ये अभिनेता जब भी अपनी लग्जरी कारों से बाहर निकलते हैं तो देखने वालों का तांता लग जाता है।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अक्षय कुमार की रोल्स रॉयस फैंटम से लेकर आमिर खान की मर्सिडीज बेंज मेबैक एस600 तक, बॉलीवुड कई फेमस एक्टर्स दुनियां की सबसे महंगी गाड़ियों की शौक रखते हैं। इस खबर के आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड के प्रसिद्ध एक्टर्स के बारे में जिनके पास महंगी लग्जरी कारें हैं।
बॉलीवुड अभिनेताओं के स्वामित्व वाली महंगी कारों की सूची
Aston Martin Rapide S - रणवीर सिंह
रणवीर सिंह को कई बार उनकी प्यारी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ इस शानदार कार में देखा गया है। हालांकि, उनके पास एक लेम्बोर्गिनी उरुस भी है।
Rolls Royce Cullinan - अजय देवगन
रोल्स रॉयस एसयूवी इस समय ऑटो बाजार में मौजूद सबसे महंगी लग्जरी कारों में से एक है। यह 5 सेकंड से भी कम समय में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने के लिए जानी जाती है।
Bugatti Veyron - शाहरुख खान
बुगाटी वेरॉन वास्तव में एक प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल है, और यह सड़क पर किसी जानवर से कम नहीं है। यह कार पहले सबसे तेज गति से चलने वाली ऑटोमोबाइल थी और किंग खान के पास जो मॉडल था वह अब बाजार में उपलब्ध नहीं है। बुगाटी वेरॉन के इस मॉडल की कीमत करीब 12 करोड़ रुपए है।
Rolls Royce Phantom – अक्षय कुमार
रोल्स रॉयस फैंटम 6.8-लीटर V12 इंजन के साथ आता है और 453 हॉर्सपावर और 720NM बनाने के लिए जाना जाता है। यह अब तक की सबसे महंगी लग्जरी कारों में से एक है और यह हमारे बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के आकर्षण को बढ़ाती है।
Mercedes AMG G63 - रणबीर कपूर
यह Mercedes Benz की सबसे प्रतिष्ठित मध्यम आकार की लक्ज़री SUV है। इन सबके अलावा, उनके पास रेंज रोवर वोग, ऑडी आर8, रेंज रोवर स्पोर्ट्स और ऑडी ए8एल सहित कारों और बाइक्स का एक अच्छा संग्रह है।