Move to Jagran APP

इंतजार खत्म! डीलरशिप पर पहुंचने लगी आपकी पसंदीदा बाइक 2023 Kawasaki Z900 ,जानें डिटेल्स

2023 Kawasaki Z900 के मॉडल में दो नए कलर ऑप्शन मैटेलिक कार्बन ग्रे के साथ मेटैलिक फैंटम सिल्वर और मेटालिक मैट ग्रेफीन स्टील ग्रे के साथ एबोनी भी मिले है। ये दोनों कलर एक ही कीमत में उपलब्ध है।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Published: Sun, 25 Sep 2022 02:44 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2022 02:44 PM (IST)
इंतजार खत्म! डीलरशिप पर पहुंचने लगी आपकी पसंदीदा बाइक 2023 Kawasaki Z900 ,जानें डिटेल्स
डीलरशिप पर पहुंचने लगी आपकी पसंदीदा बाइक 2023 Kawasaki Z900

नई दिल्ली , ऑटो डेस्क। 2023 Kawasaki Z900 : अगर आप अपने लिए इस दिवाली कोई बाइक खरीदना चाहते है तो Kawasaki India ने देश में अपने डीलरशिप के लिए 2023 Z900 को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। आपको बता दें जापानी रोडस्टर ने नया वेरिएंट सितंबर 2022 में 8.93 लाख रुपये के एक्स-शोरूम कीमत में अपनी बाइक को लॉन्च किया था।

loksabha election banner

2023 Kawasaki Z900 कलर ऑप्शन

वहीं 2023 के मॉडल में दो नए कलर ऑप्शन मैटेलिक कार्बन ग्रे के साथ मेटैलिक फैंटम सिल्वर और मेटालिक मैट ग्रेफीन स्टील ग्रे के साथ एबोनी भी मिले है। वहीं ये दोनों कलर एक ही कीमत में उपलब्ध है। कंपनी ने इसे काफी स्टाइलिश बनाया है। उनका लुक काफी बेहतर तरीके से डिजाइन किया गया है

2023 Kawasaki Z900 इंजन

इस मोटरसाइकिल में BS6-अनुपालन 948 cc, इनलाइन फोर-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया हैा. इसे साचत ही इसे सिक्स-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसका मोटर मोटर 9,500rpm पर अधिकतम 123.6bhp का आउटपुट और 7,700rpm पर 98.6Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

ये भी पढ़ें - 

Top Sedans car: अगस्त के महीने में इन सेडान गाड़ियो का रहा जलवा, जानें किसने मारी बाजी और किसका हुआ घाटा

बड़ी फैमिली के लिए बेस्ट होती हैं ये कारें, कीमत भी आपके बजट में

इन फेमस कंपनियों के सबसे अधिक बिकते है ये मॉडल्स, यहां देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

2023 Kawasaki Z900 फीचर्स

आपको बता दें कंपनी ने इस बाइक में काफी बेहतचरीन फीचर्स दिए है। इसमें  फीचर्स के तौर पर ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, पावर मोड्स, राइडिंग मोड्स, ABS, फुल-एलईडी लाइटिंग और ब्लूटूथ-इनेबल्ड कलर TFT डिस्प्ले भी शामिल है।

2023 Kawasaki Z900 टक्कर

भारतीय बाजार में इस बाइक की टक्कर डुकाटी मॉन्स्टर, बीएमडब्ल्यू F900R और ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल रेंज  (Ducati Monster, BMW F900R,Triumph Street Triple range) से है। अगर आप इस बाइक को खरीदना चाहते हैं तो इसकी बुकिंग पूरे भारत में शुरू हो चुकी हगै।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.