विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपडेटेड अवतार में 29 अगस्त को लॉन्च होगी 2023 Hero Karizma XMR 210, जानें क्या कुछ होगा खास?

By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
Published: Mon, 24 Jul 2023 09:01 AM (IST)

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नई करिज्मा एक पूरी तरह से नए चेसिस पर आधारित होगी जिसमें करिज्मा की कुछ ...और पढ़ें

2023 Hero Karizma XMR 210 To Launch On August 2023
2023 Hero Karizma XMR 210 To Launch On August 2023

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Hero Motocorp हाल ही में 2023 Hero Karizma XMR 210 का टीजर जारी किया है, जहां से पता चलता है कि ये बाइक अगले महीने लॉन्च होने के लिए तैयार है। अगर आप भी नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको बस थोड़ा सा और इंतजार करना पड़ेगा। आइये जानते हैं क्या कुछ है इसमें खास?

ऑफिशियल टीजर हुआ जारी

आधिकारिक टीजर जारी करते हुई हीरो मोटोकॉर्प ने कैप्शन में लिखा कि "दिग्गज की वापसी का गवाह बनें"। इस कैप्शन को देखते हुए कोई भी आसानी से बता सकता है कि यहां 2023 Hero Karizma XMR 210 की बात हो रही है। बिल्कुल नया हीरो करिज्मा एक्सएमआर 210 भारत में 29 अगस्त, 2023 को लॉन्च किया जाएगा।

लुक और डिजाइन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नई करिज्मा एक पूरी तरह से नए चेसिस पर आधारित होगी, जिसमें करिज्मा की कुछ पुरानी डिजाइन भी शामिल हो सकती है। पहले वाली करिज्मा की जो डिजाइन थी वो सेमी-फेयर्ड डिजाइन थी, लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि ZMR एक फुल-फेयर्ड मॉडल साबित हो सकती है।

संभावित फीचर्स

अपकमिंग Karizma XMR 210 एलईडी हेडलैंप और टेललैंप, एक स्प्लिट सीट, ऊंचे हैंडलबार, कूल टेल सेक्शन और एक बेहतरीन एक्जॉस्ट नोट से लैस हो सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक इस अपकमिंग मॉडल की कोई भी ऑफिसियल जानकारी सामने नहीं आई है। कंपनी जल्द ही इसके बारे में खुलासा कर सकती है। कयास लगाया जा रहा है कि इसमें ट्यूबलेस टायर, एक पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एबीएस (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) ऑफर किया जा सकता है।

लॉन्च होते ही इन बाइक्स को देगी टक्कर

Karizma XMR 210 को प्रीमियम कैटेग्री में रखा जाएगा और यह Pulsar 250, Dominar 250 और Gixxer 250 को टक्कर दे सकती है।