2021 Royal Enfield Himalayan को भारत में इस महीने के अंत तक किया जा सकता है लाॅन्च, जानें क्या मिलेंगे बदलाव
बाइक में बाहरी बदलाव की बात करें तो इसमें ईंधन टैंक पर मैटल का प्रयोग किया गया है। हालांकि मिलने वाले पूरे अपडेट की जानकारी इस महीने के अंत में सामने आ सकती है। ध्यान देने वाली बात है कि अपडेट के साथ नई हिमालयन वर्तमान माॅडल से महंगी होगी।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। 2021 Royal Enfield Himalayan: देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड भारत में अपनी एडवेंचर मोटरसाइकिल हिमालयन को अपडेट करने पर विचार कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक इस बाइक को इस महीने के अंत में अपडेट मिलने वाला है। नई अपडेटेड मोटरसाइकिल के एक प्रोटोटाइप को हाल ही में सार्वजनिक सड़कों पर रोलिंग करते हुए देखा गया है। आइए बताते हैं कि 2021 हिमालयन में कौन-कौन से बदलाव देखने को मिलेंगे।
मिलने वाले बदलावों की सूची: सामनें आए स्पाई शॉट से पता चलता है कि नए हिमालयन को नए रंग विकल्प के साथ पेश किया जाएगा। इसमें वैकल्पिक ड्यूल-टोन और मैट फिनिश शेड्स दिए जाएंगे। वहीं रॉयल एनफील्ड नई हिमालयन में मिलने वाली ठोस सफेद कलर विकल्प को भी बंद कर सकती है। इसके अलावा इस बाइक में कंपनी की हालिया लाॅन्च Meteor 350 की तरह ट्रिपर नेविगेशन भी देखने को मिलेगा। क्योंकि हिमालयन के प्रोटोटाइप को नेविगेशन के लिए एक अतिरिक्त डायल के साथ टेस्टिंग पर देखा गया है। जो स्पष्ट संकेत है कि एडीवी इस नई सुविधा के साथ अपडेट होने वाला है।
बाइक में बाहरी बदलाव की बात करें तो इसमें ईंधन टैंक पर मैटल का प्रयोग किया गया है। हालांकि मिलने वाले पूरे अपडेट की जानकारी इस महीने के अंत में सामने आ सकती है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि अपडेट के साथ नई हिमालयन वर्तमान माॅडल से महंगी होगी। वर्तमान में इस मोटरसाइकिल की कीमत 1.91 लाख रुपये से लेकर 1.96 लाख एक्स-शोरूम दिल्ली रखी गई है।
2021 में कई RE बाइक्स को किया जाएगा लाॅन्च: रॉयल एनफील्ड भारत में इस साल के अंत तक कई बाइक को लाॅन्च करने जा रही है। जिसमें हर तिमाही में एक नया मॉडल लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की अपकमिंग बाइक्स में 2021 क्लासिक 350 (Classic 350), हंटर 350 (Hunter 350), अपडेटेड 65 ट्विन्स (Twins) और 650सीसी की क्रूज़र शामिल हैं।