2021 Kawasaki Ninja 300 से उठा पर्दा, जानें लॉन्च से लेकर कीमत तक की पूरी जानकारी
2021 Kawasaki Ninja 300 की तकनीकी विशेषताओं पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दिया गया है। लेकिन कंपनी इसमें अपडेटेड 296 सीसी लिक्विड-कूल्ड 4-स्ट्रोक पैरेलल-ट्विन इंजन का प्रयोग कर सकती है बीएस4 वर्जन में यह इंजन 38.4bhp की पावर और 27Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Kawasaki Ninja 300 : भारत में निंजा सीरीज युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। लोग बेसब्री से निंजा के नए मॉडल की लॉन्च को लेकर इंतजार करते रहते हैं। फिलहाल कावासाकी इंडिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर BS6 Ninja 300 को पेश कर दिया है। हालाँकि, कंपनी ने अपनी भारतीय वेबसाइट को इस बाइक के साथ अपडेट नहीं किया है। माना जा रहा है कि कंपनी इस बाइक को जल्द अधिकारिक तौर पर लॉन्च करेगी।
मिले नए ग्राफिक्स: 2021 Kawasaki Ninja 300 में अपडेट के साथ कंपनी ने नई पेंट थीम को शामिल किया है। जो हरे, काले और सफेद रंगों से लैस है। इसके अलावा बाइक की पूरी बॉडी पर कई लाल हाइलाइट्स दी गई हैं। BS6 मॉडल में ट्विन-पॉड हेडलाइट, इंटीग्रेटिड फ्रंट ब्लिंकर, मस्क्यूलर फ्यूल टैंक, स्प्लिट-स्टाइल सीट्स और एग्जॉस्ट पर क्रोम हीटशील्ड दी गई है। कंपनी के सोशल मीडिया हैंडल पर मौजूद तस्वीर में अपडेट की गई ग्राफिक स्कीम का पता चलता है, हालाँकि फ़िलहाल पूरे कलर पैलेट के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है।
पावर और टॉर्क में नहीं होंगे बदलाव: 2021 Kawasaki Ninja 300 की तकनीकी विशेषताओं पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दिया गया है। लेकिन कंपनी इसमें अपडेटेड 296 सीसी लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक पैरेलल-ट्विन इंजन का प्रयोग कर सकती है जो BS6 मानकों के अनुरूप होगा। BS4 वर्जन में यह इंजन 38.4bhp की पावर और 27Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। माना जा रहा है कि इसके पावर और टॉर्क में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। ब्रेकिंग सेटअप में दोनों पहियों पर सिंगल रोटर्स शामिल होंगे जबकि सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए ड्यूल-चैनल एबीएस भी दिया जाएगा।