2020 Honda CBR250RR जुलाई में हो सकती है लॉन्च, इंजन और फीचर्स की जानकारी आई सामने
नई Honda CBR250RR में कंपनी ने कई बेहतर अपडेट्स किए हैं ताकि यह Kawasaki ZX-25R को कड़ी टक्कर दे सके। (फोटो स्रोत young-machine)
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। 2020 Honda CBR250RR की जानकारी सामने आ चुकी हैं, जबकि इस मोटरसाइकिल की पहली तस्वीरें जनवरी 2020 में सामने आ चुकी थी। नई CBR250RR में कंपनी ने कई बेहतर अपडेट्स किए हैं, ताकि यह Kawasaki ZX-25R को कड़ी टक्कर दे सके। पैरेलेल-ट्विन मोटर के साथ यह 40 bhp की पावर देगा, जबकि पहले 37 bhp देता था। हालांकि, इसके टॉर्क फिगर्स के बारे में पता नहीं चल पाया, लेकिन माना जा रहा है कि यह पुराने मॉडल के 23.3 Nm से ज्यादा ही टॉर्क जनरेट करेगा। कंपनी इसमें दसरे अपडेट्स के तौर पर एक बाई-डायरेक्शनल क्विक-शिफ्टर के साथ राइड-बाय-वायर टेक्नोलॉजी भी देगी। इसके साथ ही कंपनी इसमें तीन राइडिंग मोड्स - कंफर्ट, स्पोर्ट और स्पोर्ट प्लस देगी।
डिजाइन की बात करें तो यह मोटरसाइकिल दिखने में पूरी तरह अपने बड़े भाई CBR650R और CBR1000RR की तरह लगेगी। इसमें कलर ऑप्शन की कई रेंज उपलब्ध होगी। इस बाइक में हम सफेद, लाल फ्रेम और गोल्ड पेंट वाले व्हील्स और गोल्ड फिनिश फॉर्क्स देखें हैं। इसके अलावा दूसरे बिट्स के तौर पर पेटल डिस्क ब्रेक्स और डुअल-बैरेल एग्जॉस्ट समान देखे गए हैं।
जापान में इस मोटरसाइकिल को 847,000 येन यानी 5.78 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। जल्द ही इसे कंपनी इडोनेशिया में भी लॉन्च करेगी। हालांकि, भारत में भी इसे जुलाई के आसपास लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत इस सेगमेंट के लिए थोड़ी ज्यादा होगी। Honda CBR250R को भारत में बंद कर दिया गया है क्योंकि कंपनी ने इसे पहली अप्रैल 2020 से लागू होने जा रहे BS6 मानकों के अनुरूप अपडेट नहीं किया है।
बता दें, BS4 Honda CBR250R में कंपनी ने 249 cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 26 bhp की पावर और 22.9 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। 2020 Honda CBR250RR को पूरी तरह फीचर्स पैक्ड और पावरफुल इंजन के साथ लॉन्च किया जाएगा जो कि KTM RC 390 और Kawasaki Ninja 300 को कड़ी टक्कर देगी।
फोटो स्रोत: young-machine