2020 Harley Davidson Fat Boy BS6 भारत में चुपचाप हुई लॉन्च, जानें कीमत
2020 Harley Davidson Fat Boy के Milwaukee-Eight 107 इंजन वेरिएंट की कीमत 18.25 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। BS6 Harley-Davidson Forty-Eight और Forty-Eight स्पेशल की कीमतों से पर्दा हटाने के बाद अमेरिका की मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी ने 2020 Harley-Davidson Fat Boy की कीमतों पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने इसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ही चुपचाप लॉन्च कर दिया है। दो वेरिएंट्स के साथ आने वाली नई 2020 Harley Davidson के Milwaukee-Eight 107 इंजन वेरिएंट की कीमत 18.25 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। दूसरे वेरिएंट जो कि पावरफुल Milwaukee-Eight 114 इंजन के साथ आता है, इसकी कीमत 20.10 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।
दोनों ही बाइक्स में कंपनी का प्रतिष्ठित Milwaukee-Eight इंजन के साथ इलेक्ट्रॉनिक सिक्वेएंशियल पोर्ट फ्यूल इंजेक्शन (ESPFI) दिए हैं। हालांकि, कंपनी ने अपने BS6 इंजन के बारे में आधिकारिक वेबसाइट पर कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, कंपनी ने साल 2020 के लिए Fat Boy को BS6 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप कर दिया है।
2020 Fat Boy में कंपनी ने सैटिन क्रोम फिनिश, स्ट्रीम रोलर स्टांस, पावरफुल मिलवॉकी-8 इंजन, सिग्नेचर-स्टाइल LED हेडलाइट, ट्विन एग्जॉस्ट और आदि दिए हैं। मैकेनिकली 2020 हार्ले-डेविडसन फैट ब्वॉय में कंपनी ने दो इंजन Milwaukee-Eight 107 जो कि 1,745 cc एयर-कूल्ड वी-ट्विन है और यह 3,000 rpm पर 144 Nm का टॉर्क देता है। वहीं, Milwaukee-Eight 114 यूनिट में 1,868cc का इंजन दिया है जो 3000 rpm पर 156 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
हार्ल-डेविडसन फैट ब्वॉय में चौड़ा फ्रंट टायर मिलता है और इसकी चौड़ाई 160mm है, जबकि पिछले टायर की चौड़ाई 240mm है। कुल मिलाकर बाइक की लंबाई 2,370mm, सीट हाईट 670mm और व्हीलबेस 1,665mm है। ग्राउंड क्लियरेंस इसका 115 mm है। ब्रेकिंग के तौर पर बाइक के फ्रंट में 5-पिस्टन कैपिलर्स और रियर में डुअल-पिस्टन कैपिलर्स दिए गए हैं।