KTM 125 Duke को पछाड़ कर नई Yamaha MT-15 बनी ग्राहकों की पहली पसंद
2019 Yamaha MT-15 की मार्च महीने में KTM 125 Duke से ज्यादा बाइक्स बिकी हैं
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। 2019 Yamaha MT-15 इस साल मार्च महीने में लॉन्च हुई थी। Yamaha की MT-15 मोटरसाइकिल YZF-R15 V3.0 पर बेस्ड है। 155 सीसी स्ट्रीट-फाइटर को भारतीय बाजार में ग्राहकों का बेहतर साथ मिल रहा है। मार्च 2019 में 2019 Yamaha MT-15 की भारतीय बाजार में 5,203 बाइक्स की बिक्री हुई है। यह इसलिए भी खास है, क्योंकि लॉन्च के महीने भर में ही इसके 5000 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुके हैं। Yamaha की इस नेकेड बाइक का भारतीय बाजार में TVS Apache RTR 200 4V, Bajaj Pulsar NS 200 और KTM 125 Duke जैसी बाइक्स से मुकाबला है।
2019 Yamaha MT-15 की बड़ी प्रतिद्वंदी माने जाने वाली KTM 125 Duke की मार्च 2019 में 3096 बाइक्स भारतीय बाजार में बिकीं हैं। बता दें कि Yamaha ने मार्च 2019 में कुल 9503 मोटरसाइकिल्स बिक्री की है। पिछले महीने कंपनी की साल-दर-साल बिक्री में 81 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जानतें हैं इस बाइक के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में
कीमत
2019 Yamaha MT-15 की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1.36 लाख रुपये है।
परफॉर्मेंस
2019 Yamaha MT-15 में पावर के लिए 155 सीसी, लिक्विड कूल्ड, 4-स्ट्रोक, DOHC, 4-वाल्व इंजन दिया गया है। इसका इंजन 10,000 आरपीएम पर 19.3 PS की मैक्सिमम पावर और 8,500 आरपीएम पर 14.7 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 2019 Yamaha MT-15 का इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
ब्रेकिंग
2019 Yamaha MT-15 के फ्रंट में 282 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में 220 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है। इसमें सिंगल-चैनल ABS स्टैंडर्ड दिया है। सेफ्टी के लिए इसमें सिंगल-चैनल ABS स्टैंडर्ड दिया है।
सस्पेंशन
2019 Yamaha MT-15 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क दिया है। वहीं, इसके रियर में मोनोशॉक सेटअप दिया है।
यह भी पढें:
इन 8 गलतियों की वजह से मिनटों में कट सकता है चालान, हो सकती है जेल
नई कार से की गईं ये 6 गलतियां पड़ सकती हैं बहुत भारी
Yamaha और Royal Enfield की इन बाइक्स से सड़क हादसों पर लगेगी लगाम