2019 Mini John Cooper Works इस दिन होगी लॉन्च, सेकंड्स में पकड़ लेगी 100 kmph की रफ्तार
BMW अपनी Mini John Cooper Works (JCW) फेसलिफ्ट को भारत में 9 मई 2019 को लॉन्च करने जा रही है
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। BMW अपनी Mini John Cooper Works (JCW) फेसलिफ्ट को भारत में 9 मई 2019 को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसे सबसे पहले दिसंबर 2018 में पेश किया ता और यह Mini Cooper का सबसे पसंदीदा वेरिएंट होगा। 2019 Mini JCW में 2-लीटर टर्बो-चार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 231 bhp की पावर और 320 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इजंन 8-स्पीड ऑटोमैटिक और एक 6-स्पीड मैनुअल गियबॉक्स से लैस होगा। हालांकि, कंपनी इसे सिर्फ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ ही भारत में उतार सकती है। इसके अलावा इसमें दूसरा बड़ा अपडेट नया फ्यूल पार्टिकुलेट फिल्टर है जो कि स्पोर्ट्स एग्जॉस्ट का हिस्सा है। यह एक स्पोर्टी साउंड ट्रैक के साथ आता है लेकिन फिल्टर नई JCW के परफॉर्मेंस फिगर्स को किसी तरह नुकसान नहीं पहुंचाएगा। 2019 Mini John Cooper को 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 6.3 सेकंड का वक्त लगता है। वहीं, कन्वर्टिबल को 6.6 सेकंड का वक्त लगता है।
दूसरे अनुमानित फीचर्स में Mini JWC में 17 इंच के एलॉय व्हील्स, लैदर बकेट सीट्स, ऑल LED हेडलैंप्स और टेल-लैंप्स के साथ ऑटो फंक्शन और रेन-सेन्सिंग वाइपर्स दिए जाएंगे। JCW में सस्पेंशन नए होंगे और यह एक स्पोर्टी राइड के लिए ट्यून होंगे। इसके अलावा इसमें सेफ्टी फीचर्स का बंच जैसे ABS, कॉर्नरिंग ABS, ब्रेक असिस्ट, क्रैश सेंसर्स, स्टेबिलिटी कंट्रोल सिस्टम और कई सारे दिए जाएंगे।
Mini JCW एक 3-डोर हैचबैक के साथ स्पोर्टी स्टाइलिंग में आएगी और कलर स्कीम के तौर पर बाहर और अंदर पियानो ब्लैक फिनिश दी जाएगी। नई Mini John Cooper Works की अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये हो सकती है। स्टैंडर्ड मिनी रेंज की कीमत 33 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। Mini JCW का मुकाबला Mercedes-Benz A-Class और Volvo V40 से होगा। माना जा रहा है BMW भारत में Mini JCW की लिमिटेड यूनिट्स की ही बिक्री करेगी।
यह भी पढ़ें:
भारत की सड़कों पर नजर आई Renault Triber, जानें कब होगी लॉन्च
ये हैं भारत की 5 सबसे सुरक्षित कारें, हादसे में बचाएंगी आपकी जान