नई BMW X5 इस दिन होगी लॉन्च, जानें पुराने मॉडल से कितनी होगी अलग
नई जनरेशन BMW X5 को उसी CLAR प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा जिस पर BMW की 5 सीरीज 7 सीरीज और X3 बनाई जा रही है
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। पहले ही हमने आपको बताया था कि BMW भारतीय बाजार में इस वित्त वर्ष करीब 12 नए मॉडल्स लॉन्च करेगा। अब कंपनी 2019 BMW X5 से अपनी पहले लॉन्च की शुरुआत कर रही है जिसे 16 मई को लॉन्च किया जाएगा। नई जनरेशन BMW X5 को उसी CLAR प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा जिस पर BMW की 5 सीरीज, 7 सीरीज और X3 बनाई जा रही है। नई BMW X5 के फ्रंट में चौड़ी BMW किडनी ग्रिल के साथ सिंगल-पीस सराउंड दिया जाएगा।
नए मॉडल में BMW की लेटेस्ट LED हेडलाइट्स भी दी जाएगी जो कि नए Blue X-Shaped बीम के साथ आती है। इसके अलावा कार के साइड के डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किया जाएगा। हालांकि, नई X5 का डायमेंशन पहले से बड़ा होगा। इसके अलावा इसमें नई LED टेल लैंप्स के साथ थ्री-डायमेंशनल लेआउट दिया जाएगा। केबिन की बात करें तो नई BMW X5 में 12.3 इंच ऑल-न्यू डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ कंट्रोल डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा कार में फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम और पैनोरामिक ग्लास रूफ दिया जाएगा जो कि मौजूदा वर्जन से 30 फीसद ज्यादा बड़ा है।
मौजूदा BMW X5 को भारत में सिर्फ 30d के साथ बेचा जा रहा है। हालांकि, नए मॉडल में कंपनी पेट्रोल वेरिएंट भी दे सकती है। डीजल इंजन समान 3.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड, 6-सिलेंडर यूनिट ही रहेगा, जो 335 bhp की पावर और 450Nm का टॉर्क जनरेट करता है। पेट्रोल में भी 540i वेरिएंट के साथ 3.0 लीटर, टर्बोचार्ज्ड, 6-सिलेंडर यूनिट दी जा सकती है। दोनों ही इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होंगे और इसमें xDrive इंटेलिजेंट ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:
Royal Enfield ने लॉन्च की 350 और 500 Bullet Trials, जानें क्या है कीमत
JCB भारत में करेगी 650 करोड़ रुपये का निवेश, इस राज्य में खोलेगी नई फैक्ट्री