Move to Jagran APP

2019 में लॉन्च होगा BMW S 1000 RR का अपडेटेड मॉडल, डुकाटी की इस बाइक को देगा मुकाबला

BMW Motorrad अपनी BMW S 1000 RR का अपडेटेड मॉडल लॉन्च करेगी। इस अपडेटेड मॉडल को पहले कई बार स्पॉट किया जा चुका है।

By Pramod KumarEdited By: Published: Mon, 09 Jul 2018 05:20 PM (IST)Updated: Mon, 09 Jul 2018 05:20 PM (IST)
2019 में लॉन्च होगा BMW S 1000 RR का अपडेटेड मॉडल, डुकाटी की इस बाइक को देगा मुकाबला

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। BMW Motorrad अपनी BMW S 1000 RR का अपडेटेड मॉडल लॉन्च करेगी। इस अपडेटेड मॉडल को पहले कई बार स्पॉट किया जा चुका है। इस बाइक को इस साल मिलान में होने वाले EICMA शो में पेश किया जा सकता है।

loksabha election banner

माना जा रहा है कि इस मॉडल को 2019 में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें कॉस्मेटिक बदलाव के साथ नई हेडलाइट्स दी जा सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें डुकाटी पिनेगल V4 की तरह काउंटर-रोटेटिंग क्रैंकशाफ्ट दी जा सकती है।

इसकी बाकी स्पेसिफिकेशन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। उम्मीद की जा रही है कि नए मॉडल में ज्यादा पावरफुल इंजन दिया जा सकता है। मौजूदा S 1000 RR में 4 सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 196 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

डुकाटी पिनेगल V4 में लगा इंजन 211 bhp की पावर जनरेट करता है। इसे देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि BMW का यह नया मॉडल ज्यादा पावरफुल होगा और इसमें दिया इंजन 200 bhp की पावर जनरेट करेगा। बाजार में इसका मुकाबला डुकाटी की मल्ट्रीस्ट्रेडा 1200 से होगा।

डुकाटी मल्टीस्ट्रेडा 1200- डुकाटी की इस बाइक में 1200 cc इंजन लगा है जो 150 bhp की पावर और 128 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि इसकी माइलेज 24 किमी प्रति लीटर है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें एलईडी हेडलाइट और टेललाइट दी गई हैं। इसकी कीमत 19.06 लाख रुपये से शुरू होती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.