Move to Jagran APP

2019 BMW S 1000 RR के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, जानें पुराने मॉडल से कितनी है अलग

मौजूदा मॉडल के मुकाबले अपडेटेड BMW S 1000 RR में ज्यादा टेक्नोलॉजी और पावर दी जाएगी

By Ankit DubeyEdited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 12:49 PM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 12:49 PM (IST)
2019 BMW S 1000 RR के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, जानें पुराने मॉडल से कितनी है अलग
2019 BMW S 1000 RR के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, जानें पुराने मॉडल से कितनी है अलग

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। BMW मोटोर्राड की अपकमिंग 2019 BMW S 1000 RR की टेक्निकल डिटेल्स और स्पेसिफिकेशन्स लीक हो चुकी हैं। बताया जा रहा है यह स्पेसिफिकेशन्स एक दम सही हैं, जिससे लगता है कि मौजूदा मॉडल के मुकाबले अपडेटेड BMW S 1000 RR में ज्यादा टेक्नोलॉजी और पावर दी जाएगी। 2019 BMW S 1000 RR में नया 999cc, इन-लाइन फोर सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जाएगा जो कि BMW के शिफ्टकैम वेरिएंट वाल्व टेक्नोलॉजी से लैस होगा। लीक हुई स्पेसिफिकेशन्स के मुताबिक यह इंजन 13,500 rpm पर 207bhp की पावर और 11,000 rpm पर 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है। शिफ्टकैम टेक्नोलॉजी में BMW मोटोर्राड की यूनीक वेरिएबल वाल्व टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जो कि इस साल की शुरुआत में पेश की गई थी और इसे BMW R 1250 GS में दिया गया है।

loksabha election banner

2019 BMW S 1000 RR का वजन 197 Kg है। हालांकि, इसके M पैकेज के ऑप्शनल पैकेज के साथ कार्बन फाइबर पार्ट्स का वजन 193.5kg है। स्टैंडर्ड उपकरण के तौर पर बाइक में चार राइडिंग मोड्स (रेन, रोड, डायनामिक और रेस), डायनामिक ट्रैक्शन कंट्रोल (DTC), हिल स्टार्ट कंट्रोल (HSC) और शिफ्ट असिस्ट प्रो दिया गया है। इसके साथ ही इसमें नई फुल-कलर TFT डिस्प्ले दी गई है।

2019 BMW S 1000 RR को इटली के मिलान में होने वाले EICMA शो में 5 नवंबर को पेश किया जाएगा। BMW मोटोर्राड ने पहले ही अपनी इस नई बाइक को डिजाइन रेंडर किया है और इसके डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं। नए मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव हेडलाइट होगा। आउटगोइंग मॉडल के मुकाबले हेडलाइट डिजाइन को डुअल प्रोजेक्टर हेडलाइट्स के साथ बदल दिया गया है। इसके अलावा बाइक में नई चैसी भी दी जा सकती है और कंपनी इस नई S 1000 RR को भारत में 2019 के मध्य तक लॉन्च कर सकती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.