Move to Jagran APP

30 दिनों के अंदर भारत में लॉन्च हुईं ये 3 प्रीमियम कारें, जानें कीमत और खूबियां

BMW और Porsche की ने हाल ही में तीन नई कारें भारत में लॉन्च हुई हैं। इनमें BMW X7 SUV और 2019 Porsche Macan जैसी प्रीमियम SUVs शामिल हैं

By Shridhar MishraEdited By: Published: Wed, 07 Aug 2019 08:47 PM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2019 06:19 PM (IST)
30 दिनों के अंदर भारत में लॉन्च हुईं ये 3 प्रीमियम कारें, जानें कीमत और खूबियां
30 दिनों के अंदर भारत में लॉन्च हुईं ये 3 प्रीमियम कारें, जानें कीमत और खूबियां

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। BMW और Porsche की ने हाल ही में तीन नई कारें भारत में लॉन्च हुई हैं। इनमें BMW X7 SUV और 2019 Porsche Macan जैसी प्रीमियम SUVs शामिल हैं। वहीं, 2019 BMW 7 Series facelift जैसी प्रीमियम सिडान की भी भारतीय बाजार में एंट्री हुई है। इन एसयूवी और सिडान में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इनमें कई कॉस्मैटिक बदलाव भी किए गए हैं। आज हम आपको इन एसयूवी और सिडान की परफॉर्मेंस से लेकर कीमत तक के बारे में बताने जा रहे हैं।

loksabha election banner

2019 BMW 7 Series facelift

  • कीमत: 2019 BMW 7 Series इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.22 करोड़ रुपये है, जो 2.42 करोड़ रुपये तक जाती है।
  • परफॉर्मेंस: BMW 7 Series facelift में मौजूदा वर्जन जैसा ही इंजन दिया गया है। यानी यह 3.0-लीटर, 6-सिलिंडर पेट्रोल के साथ 3.0-लीटर, 6-सिलिंडर डीजल इंजन में उपलब्ध है।

2019 Porsche Macan

  • कीमत: 2019 Porsche Macan Facelift भारत में Macan और Macan S जैसे दो वेरिएंट के साथ लॉन्च हुई है। कॉम्पैक्ट SUV Macan की एक्स-शोरूम कीमत 69.98 लाख है। वहीं, इसके पावरफुल वर्जन Macan S की एक्स-शोरूम कीमत 85.03 लाख है।
  • परफॉर्मेंस: 2019 Porsche Macan में पावर के लिए 4-सिलिंडर वाला 2-लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है, जो 252HP की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है। Macan की टॉप स्पीड 227 किलोमीटर प्रति घंटे है। ये केवल 6.5 सेकेंड्स में 100 km की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं, Macan S में 3-लीटर का नया V6 engine दिया गया है, जो 354 hp की पावर और 480 NM का टॉर्क जेनरेट करता है। Macan S की टॉप स्पीड 254 किलोमीटर प्रति घंटे है। और ये केवल 5.1 सेकेंड्स में 100 km की रफ्तार पकड़ लेती है।

New BMW X7 SUV

  • कीमत: नई BMW X7 SUV की एक्स-शोरूम कीमत 98.9 लाख रुपये है।
  • परफॉर्मेंस: नई BMW की नई X7 SUV दो अलग वेरिएंट्स में दो अलग इंजन के साथ आती है। इनमें पहला वेरिएंट BMW X7 xDrive40i है, जिसमें पावर के लिए 3.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 335 bhp की मैक्सिमम पावर और 450 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, BMW X7 xDrive30d वेरिएंट में 3.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है, जो 261 bhp की पावर और 620 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों ही वेरिएंट्स में 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसिमशन के साथ 4-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है।

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.