अगले साल लॉन्च होगी मारुति की नई अर्टिगा, जानें सभी जानकारी
नई जनरेशन अर्टिगा की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। कंपनी इस गाड़ी को भारत में अगले साल ऑटो एक्सपो में पेश कर सकती है।
नई दिल्ली (जेएनएन)। मारुति सुजुकी अब अपनी फैमिली कार अर्टिगा का फेसलिफ्ट मॉडल भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी ने नई जनरेशन अर्टिगा की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। कंपनी इस गाड़ी को भारत में अगले साल ऑटो एक्सपो में पेश कर सकती है। साथ ही इस गाड़ी को मिड 2018 में लॉन्च भी किया जा सकता है।
मौजूदा अर्टिगा की कीमत 6,15,827 लाख रुपये से शुरू होती है। अर्टिगा पेट्रोल,डीजल, हाइब्रिड और CNG में उपलब्ध है। लुक्स के मामले में मौजूदा मॉडल बहुत ज्यादा स्टाइलिश नहीं है। लेकिन अपने सिंपल लुक्स की वजह से ग्राहकों को पसंद आ रही है। इतना ही नहीं हर महीने सेल्स नंबर भी इसके बेहतर रहे हैं। हाल ही कंपनी ने अर्टिगा लिमिटेड एडिशन, कीमत 7.85 लाख रुपये की शुरूआती कीमत में लॉन्च किया था। MPV सेगमेंट में मारुति की अर्टिगा एक अच्छी गाड़ी साबित होती है कम कीमत में अच्छे फीचर्स के साथ बढ़िया परफॉरमेंस भी आपको मिलती है।
अर्टिगा इंजन (पेट्रोल)
- इंजन: 1373cc इंजन
- पॉवर: 68kw@6000 rpm
- टार्क: 130Nm@4000rpm
- 5 स्पीड गियर/4AT
- माइलेज: 17.50kmpl (मैन्युअल)
- माइलेज: 17.03kmpl (AT)
अर्टिगा इंजन (डीजल)
- इंजन: 1248cc इंजन
- पॉवर: 66kw@4000 rpm
- टार्क: 200Nm@1750rpm
- 5 स्पीड गियर
- माइलेज: 24.52 kmpl
फोटो सोर्स: indiacarnews