Move to Jagran APP

महिंद्रा की फेसलिफ्ट XUV500 इस महीने लॉन्च होगी, इनोवा क्रिस्टा और हैक्सा से मिलेगी चुनौती

हाल ही में इसके केबिन की साफ झलक कैमरे में कैद हुई है। इसके केबिन में कई अहम बदलाव हुए हैं।

By Bani KalraEdited By: Published: Thu, 05 Apr 2018 10:19 AM (IST)Updated: Thu, 05 Apr 2018 10:19 AM (IST)
महिंद्रा की फेसलिफ्ट XUV500 इस महीने लॉन्च होगी, इनोवा क्रिस्टा और हैक्सा से मिलेगी चुनौती
महिंद्रा की फेसलिफ्ट XUV500 इस महीने लॉन्च होगी, इनोवा क्रिस्टा और हैक्सा से मिलेगी चुनौती

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। भारतीय कार बाजार में इस महीने महिन्द्रा एंड महिंद्रा अपनी फेसलिफ्ट XUV500 को लॉन्च करने की तैयारी में लगी हुई है। हाल ही में इसके केबिन की साफ झलक कैमरे में कैद हुई है। इसके केबिन में कई अहम बदलाव हुए हैं। आइये जानते हैं और क्या नया मिलने वाला है इसमें।

loksabha election banner

महिन्द्रा की नई XUV500 फेसलिफ्ट के बाहरी लुक्स में इस बार कई बदलाव देखने को मिलेंगे, यहां पर नया बंपर, नए हैडलैंप्स, नए टेललैंप्स और नए अलॉय व्हील लगाए हैं। इस बार महिंद्रा नई फेसलिफ्ट XUV500 में एक नया वेरिएंट भी जोड़ेगी जिसका नाम W11होगा। जानकारों की माने तो नई XUV500 अपने मौजूदा मॉडल से करीब 30-40 हजार रूपए महंगी हो सकती है। कीमत की बात करें तो इसकी संभावित कीमत करीब 12.70 लाख रूपए से 19.0 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) हो सकती है।

इंजन की बात करें तो नई XUV 500 में 2.2 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा जो 170hp की पावर देगा इतना ही नही कंपनी नई XUV 500 को नए G9 पेट्रोल AT इंजन में भी पेश करेगी। यह इंजन भी 2.2 लीटर और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होगा ।

इनसे होगा मुकाबला: महिंद्रा की नई XUV500 का सीधा मुकाबला भारत में मौजूदा टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और टाटा हैक्सा से होगा।इस समय टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और टाटा हैक्सा ये दोनों ही गाड़ियां अपने सेगमेंट में खासी पसंद की जा रही है ऐसे में अब ग्राहकों को भी नई XUV 500 का इंतजार है, क्योकिं एक तो यह पहले से ही मार्किट में हिट है और जबसे इसके नए मॉडल के आने की खबरें चर्चा में हैं तब से इसका इंतजार और भी ज्यादा होने लगा है


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.