Move to Jagran APP

2018 Honda CR-V आज होगी भारत में लॉन्च, जानें 5 बड़ी बातें

2018 Honda CR-V मंगलवार को भारत में लॉन्च होने जा रही है। भारत में अपने मिड साइज SUV सेगमेंट में वापसी करते हुए Honda अपनी 5नीं-जेनरेशन CR-V लॉन्च करेगी।

By Shridhar MishraEdited By: Published: Mon, 08 Oct 2018 08:28 PM (IST)Updated: Tue, 09 Oct 2018 10:03 AM (IST)
2018 Honda CR-V आज होगी भारत में लॉन्च, जानें 5 बड़ी बातें
2018 Honda CR-V आज होगी भारत में लॉन्च, जानें 5 बड़ी बातें

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। 2018 Honda CR-V मंगलवार 9 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होने जा रही है। भारत में अपने मिड साइज SUV सेगमेंट में वापसी करते हुए Honda अपनी 5वीं-जेनरेशन CR-V लॉन्च करेगी। इस कार में कई अपडेट्स किए गए हैं। इसके साथ पहली बार इस कार में 7 सिटर की सुविधा दी गई है। तो जानते हैं 2018 Honda CR-V से जुड़ी 5 बड़ी बातों के बारे में।

loksabha election banner

2018 Honda CR-V: एक्सटीरियर

2018 Honda CR-V पुराने वर्जन से ज्यादा बड़ा है। इस पहले के मुकाबले में ज्यादा मॉडर्न बनाया गया है। इसमें आपको ऑटो LED हेडलैंप्स, एल-शेप्ड LED टेललैंप्स, नया DRLs और पेनोरामिक सनरूफ जैसे नए फीचर्स मिलेंगे।

2018 Honda CR-V: इंटीरियर

2018 Honda CR-V में नया सेंटर कंसोल डिजाइन दिया गया है। इसके अलावा कार में इलेक्ट्रॉनिक ई-ब्रेक्स जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। वहीं, इसके इंफोटेनमेंट सिस्टम की बात करें को कार में 7 इंच का टचस्क्रीन मिलेगा जो Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करेगा। कार के डैशबोर्ड के बीच में आपको एयरकॉन वेंट्स मिलेंगे।

2018 Honda CR-V: सेफ्टी फीचर्स

सुरक्षा के लिए कार में खास इंतजाम किए गए हैं। कार में 6 एयरबैग्स, लेन वॉच कैमरा, ESC और ड्राइवर फर्टीग मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलेंगे।

2018 Honda CR-V: इंजन

Honda ने भारत में अपनी नई CR-V को Auto Expo 2018 में शोकेस किया था। Honda CR-V के 7 सिटर वेरिएंट को 1.6-लीटर का डीजल इंजन पावर देगा वहीं, 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन वेरिएंट में 7 सिटर कन्फिगरेशन दिया गया है। कार में आपको मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प नहीं मिलेगा। पेट्रोल इंजन CVT से पेयर्ड होगा। जबकि, डीजल इंजन 9-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से पेयर्ड होगा।

2018 Honda CR-V: अनुमानित कीमत

नई Honda CR-V की अनुमानित कीमत 25 लाख से 31 लाख रुपये के बीच होगी। Honda CR-V, 5 सिटर और 7 सिटर लेआउट्स में आने के कारण इनका मुकाबला Volkswagen, Hyundai और Skoda जैसे निर्माता कंपनियों के मॉडल से होगी। Honda CR-V की 5 सिटर पेट्रोल वेरिएंट का मुकाबला Hyundai Tucson और Volkswagen Tiguan से होगा। वहीं, Honda CR-V की 7 सिटर डीजल वेरिएट का मुकाबला Skoda Kodiaq से होगा।

यह भी पढ़ें:

Isuzu MU-X फेसलिफ्ट 16 अक्टूबर को भारत में होगी लॉन्च, जानें नए वर्जन में क्या होगा खास

TVS Apache RTR 160 की बंपर सेल, महज 6 महीने में बिकी 1 लाख से ज्यादा बाइक्स

Porsche 935 करीब 5.9 करोड़ रुपये की कीमत में हुई पेश, 691 BHP से मिलेगी सुपरफास्ट स्पीड

इंडियन FTR100 हुई पेश, भारत में जल्द हो सकती है लॉन्च 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.