फोर्ड की कारें 1.28 लाख रूपए तक हुईं महंगी, जानिए किस मॉडल पर कितने बढ़े दाम
दाम बढ़ाने के पीछे कंपनी ने ऑटो पार्ट्स पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने का कारण बताया है। फोर्ड ने फीगो फीगो एस्पायर ईकोस्पोर्ट और एंडेवर के दाम बढ़ा दिए हैं
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। फोर्ड के ग्राहकों को यह खबर थोडा निराश कर सकती है, जी हां फोर्ड ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में 20,000 रूपए से लेकर 1.28 लाख रूपए तक बढ़ा दिए हैं। नई कीमतें एक मार्च 2018 से लागू हो चुकी हैं।
दाम बढ़ाने के पीछे कंपनी ने ऑटो पार्ट्स पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने का कारण बताया है। फोर्ड ने फीगो फीगो एस्पायर ईकोस्पोर्ट और एंडेवर के दाम बढ़ा दिए हैं, आइये एक नज़र डालते हैं नई कीमतों पर...
- फोर्ड फिगो पर 20,000 से 32,000 रूपए बढ़े
- फोर्ड फीगो एस्पायर पर 22,320 रूपए से 34,160 रूपए बढ़े
- फोर्ड ईकोस्पोर्ट पर 30,680 रूपए से 44,800 रूपए बढ़े
- फोर्ड एंडेवर पर 1,02,600 रूपए से 1,28,000 रूपए बढ़े
स्कोडा भी बढ़ा चुकी है दाम
फोर्ड से पहले स्कोडा ने भी अपनी कार के दाम बढ़ाए थे। स्कोडा की ऑक्टाविया, रैपिड और कोडिएक के दाम बढ़े थे। 1 मार्च से स्कोडा की सभी कारें 1 फीसद महंगी हो चुकी हैं जिसके बाद कीमतों में 10,000 रुपये से लेकर 35,000 हजार रुपये तक इजाफा कर दिया है। केंद्रीय बजट में घोषित कस्टम ड्यूटी में हुए बदलवों के चलते कंपनी ने कीमतों में इजाफा किया है कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही दूसरी कार कंपनियां भी अपनी कारों के दाम बढ़ा सकती है।