Move to Jagran APP

BMW ने भारत मे लॉन्च की 2 नई स्पोर्ट्स बाइक्स, जानिये कीमत और स्पेसिफिकेशन

BMW मोटराड इंडिया ने भारत में BMW G 310 R और BMW G 310 GS बाइक लॉन्च कर दी है। इन बाइक्स का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था।

By Pramod KumarEdited By: Published: Wed, 18 Jul 2018 02:08 PM (IST)Updated: Wed, 18 Jul 2018 02:08 PM (IST)
BMW ने भारत मे लॉन्च की 2 नई स्पोर्ट्स बाइक्स, जानिये कीमत और स्पेसिफिकेशन

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। BMW मोटराड इंडिया ने भारत में BMW G 310 R और BMW G 310 GS बाइक लॉन्च कर दी है। इन बाइक्स का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। कंपनी ने 8 जून से इन बाइक्स की बुकिंग शुरू कर दी थी। BMW G310R की कीमत 2.99 लाख रुपये और BMW G310GS की कीमत 3.49 लाख रुपये रखी गई है।

loksabha election banner

BMW G310R को 2015 और BMW G310GS को 2016 में पेश किया गया था। कंपनी इन दोनों बाइक को विदेशों में बेच रही है। इन दोनों बाइक्स में 313 CC, सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है जो 34 bhp का पावर और 28 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इंजन में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। दोनों बाइक में स्टैंडर्ड डुअल-चैनल एबीएस दिया गया है। G 310 GS में 19 इंच का फ्रंट व्हील और G 310 R में 17 इंच के अलॉय व्हील हैं। ये दोनों कंपनी की सबसे अफॉर्डेबल बाइक हैं और इनका निर्माण भारत में किया गया है।

इन दोनों बाइक का निर्माण टीवीएस के तमिलनाडु स्थित प्लांट में किया गया है। इन बाइक्स में दिया गया इंजन टीवीएस अपाचे आरआर 310 में दिया गया है। BMW की इन नई बाइक्स का मुकाबला इसी बाइक से है। इसके अलावा कावासाकी निंजा 300 और z250, यामाहा yzf R3, बेनेली TNT 300 जैसी बाइक्स से इन्हें लोहा लेना होगा।

कंपनी भारत में नई बाइक्स की लॉन्चिंग से पहले अपने डीलरशिप नेटवर्क को मजबूत करने पर फोकस कर रही है। अभी भारत में कंपनी के 7 डीलरशिप हैं। ये दिल्ली, मुंबई, पुणे, चेन्नई, बेंगलुरू, अहमदाबाद और कोच्चि में स्थित है। जल्द ही कंपनी चंडीगढ़ और कोलकाता में अपनी डीलरशिप खोलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.