भारत ही नहीं, विदेश में भी दबदबा है इन गाड़ियों का, निर्यात होने वाली टॉप कारों की लिस्ट
भारत के साथ दुनिया में भी भारतीय कारों का दबदबा है। आज हम आपके लिए दुनिया में सबसे अधिक निर्यात होने वाली टॉप कारों की लिस्ट लेकर आए हैं। चलिए देखते हैं इस लिस्ट में कौन -कौन सी कंपनियां शामिल है। (जागरण फोटो)
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में वाहन निर्माता कंपनियां एक से बढ़कर एक कारें लॉन्च करती है। जिनका दबदबा भारत ही नहीं बल्कि देश से बाहर भी है। हम ऐसा इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि फरवरी के महीने में दुनिया को निर्यात की गईं टॉप 10 मेड इन इंडिया कारों की लिस्ट लेकर आए हैं। चलिए देखते हैं कौन - कौन सी कारों ने बाजी मारी है।
Nissan Sunny
इस लिस्ट में पहली कार निसान सनी है। हालाकिं भारतीय बाजार में कंपनी ने इसे बंद कर दिया है। इसे कंपनी भारत में बनाती है और अन्य देशों में निर्यात करती है। निसान इंडिया ने फरवरी 2023 में कुल 3,765 सनी सेडान का निर्यात किया।
Maruti Baleno
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी बलेनो है। इस कार की फरवरी में कुल 3,552 यूनिट्स का निर्यात किया है। बलेनो 1.2-लीटर एनए पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है जो 5-स्पीड मैनुअल या एएमटी ट्रांसमिशन के साथ आती है।
Kia Seltos
किआ इंडिया ने फरवरी 2023 में कुल 3,551 यूनिट्स का निर्यात किया है। सेल्टोस में दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन ऑप्शन मिलता है। एसयूवी की कीमत 10.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
Kia Sonet
किआ इंडिया ने फरवरी में कुल 3,117 यूनिट्स का निर्यात किया है। इसमें तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें तीन इंजन ऑप्शन 1.0-लीटर पेट्रोल, 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल मिलता है।
Hyundai Creta SUV
इस लिस्ट में अगली कार Hyundai Creta SUV है। हुंडई मोटर इंडिया ने फरवरी 2023 में कुल 3,101 यूनिट्स का निर्यात किया है। क्रेटा को तीन इंजन ऑप्शन एक 1.5-लीटर एनए पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और एक 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल मिलता है।
Hyundai Grand i10 Nios
भारतीय बाजार में Hyundai ने हाल के दिनों Hyundai Grand i10 Nios को लॉन्च किया है। हुंडई मोटर इंडिया ने फरवरी 2023 में 2,425 यूनिट्स का निर्यात किया है। ग्रैंड आई10 में 1.2-लीटर एनए पेट्रोल इंजन है और यह 5-स्पीड मैनुअल या एएमटी ट्रांसमिशन के साथ आती है।
Maruti Suzuki Dzire
मारुति भारतीय बाजार में आज से नहीं लोगों के दिलो पर कई सालों से राज करते आ रही है। कंपनी ने फरवरी में कुल 2,352 यूनिट्स का निर्यात किया। डिजायर 1.2-लीटर एनए पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है जिसे 5-स्पीड मैनुअल या एएमटी ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
Hyundai Verna
इस लिस्ट में अगली कार Hyundai Verna है।हुंडई मोटर इंडिया ने फरवरी 2023 में कुल 2,243 यूनिट्स का निर्यात किया। हुंडई मोटर इंडिया इन कारों का निर्यात मध्य पूर्व, अफ्रीका, एशिया के कुछ हिस्सों और लैटिन अमेरिका में करती है।