Move to Jagran APP

Upcoming Electric Car: टाटा और महिंद्रा की ये 2 बेहतरीन बजट इलेक्ट्रिक कारें जल्द होंगी लॉन्च, जानिए कीमत

बीते साल 2021 में भारत में कई नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च हुईं। वहीं इस साल 2022 में भी कई वाहन निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। आइए जानते हैं कि इस साल टाटा और महिंद्रा कौन सी बजट इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च कर सकती हैं?

By Sarveshwar PathakEdited By: Published: Mon, 21 Mar 2022 12:07 PM (IST)Updated: Tue, 22 Mar 2022 07:08 AM (IST)
Upcoming Electric Car: टाटा और महिंद्रा की ये 2 बेहतरीन बजट इलेक्ट्रिक कारें जल्द होंगी लॉन्च, जानिए कीमत
ये 2 बेहतरीन बजट इलेक्ट्रिक कारें जल्द होंगी लॉन्च

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। डीजल और पेट्रोल के बढ़ती कीमतों के कारण लोगों को झुकाव अब इलेक्ट्रिक और सीएनजी कारों की ओर हो रहा है। भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इसको देखते हुए कई ऑटोमेकर कंपनियां इस साल 2022 में इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। इस लाइन में टाटा और महिंद्रा के अलावा कई दिग्गज कंपनियां हैं, जो 2022 में इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट को और लंबी करने की तैयारी कर रही हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, ऐसे दो बजट कारों की जानकारी जिन्हें इस साल लॉन्च किया जाएगा।

loksabha election banner

Tata Altroz EV

Tata Motors भारत की अग्रणी EV निर्माता कंपनी है। टाटा के इलेक्ट्रिक कार पोर्टफोलियो में अभी तक Nexon और Tigor EV है। उम्मीद है कि टाटा के इस पोर्टफोलियो में Altroz ​​EV जल्द लाइनअप होगी। इसे पहली बार 2019 में जिनेवा मोटर शो में प्रदर्शित किया गया था और बाद में हमें इसे 2020 ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। 2022 में अल्ट्रोज ईवी को शोरूम में देखा जा सकता है। उम्मीद है कि टाटा नेक्सॉन ईवी के समान कुछ पेश करेगी, क्योंकि अल्ट्रोज को एक प्रीमियम हैचबैक माना जाता है। इस कार की अनुमानित कीमत लगभग 13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगी। ये कार जुलाई-अगस्त तक लॉन्च हो सकती है।

Mahindra XUV300 Electric

महिंद्रा कंपनी अपनी XUV300 का इलेक्ट्रिक अवतार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस इेल्क्ट्रिक कार की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगी। महिंद्रा की XUV300 टाटा की इलेक्ट्रिक Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी। यह टाटा कार को भी पीछे छोड़ सकती है और देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली EV बन सकती है। XUV300 के अलावा कंपनी और भी कई इलेक्ट्रिक कारों पर काम कर रही है, जिन्हें 2022 के अंतिम महीनों में लॉन्च किया जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.