विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2025 Mahindra Thar Facelift Video Review: कैसी है नई थार, वीडियो में देखें पूरी डिटेल

Published: Fri, 03 Oct 2025 06:25 PM (IST)

2025 Mahindra Thar Facelift Video Review महिंद्रा ने 2025 महिंद्रा थार फेसलिफ्ट लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती कीमत 9.99 ...और पढ़ें

2025 Mahindra Thar Facelift का वी़डियो रिव्यू
2025 Mahindra Thar Facelift का वी़डियो रिव्यू

HighLights

  1. नई Thar की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है।
  2. 26.03 सेमी HD टचस्क्रीन और रियर-व्यू कैमरा जैसे नए फीचर्स हैं।
  3. नए कलर और वेरिएंट्स से SUV का लुक और वैल्यू दोनों बढ़े हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। 2025 Mahindra Thar Facelift आखिरकार लॉन्च हो चुकी है और अब यह पहले से ज्यादा स्मार्ट, एडवेंचर-रेडी और फीचर-पैक्ड हो गई है। 9.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर आने वाली नई Thar में कई अहम बदलाव किए गए हैं। इसमें नया डैशबोर्ड डिज़ाइन, 26.03 सेमी का HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Adventure Statistics Gen II और रियर-व्यू कैमरा जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा, नए वेरिएंट्स और कलर ऑप्शंस ने SUV को और भी स्टाइलिश और वैल्यू-फॉर-मनी बना दिया है। Mahindra ने इस अपडेट के साथ साफ कर दिया है कि Thar सिर्फ ऑफ-रोडिंग के लिए ही नहीं, बल्कि रोज़मर्रा की जरूरतों और मॉडर्न लाइफस्टाइल के लिए भी बेहतरीन चॉइस है। हाल ही में 2025 Mahindra Thar Facelift को जागरण हाईटेक टीम को चलाने के लिए मिली, जिसमें हमने इसे कई पहलू पर परखा। जिसकी बारे में नीचे दिए गए वीडियो में बिस्तार में बता रहे हैं।

2025 Mahindra Thar Facelift का वीडियो रिव्यू देखिएं: