Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये हैं ज्यादा माइलेज देने वाली SUV, लिस्ट में Maruti से लेकर Hyundai तक की गाड़ियां शामिल

    Updated: Tue, 05 Nov 2024 02:15 PM (IST)

    Top Mileage SUVs अगर आप एक SUVs गाड़ी लेने का प्लान बना रहे हैं वो भी बेहतर माइलेज देने वाली तो यह खबर आपके लिए ही है। हम यहां पर आपको ज्यादा माइलेज (fuel-efficient SUVs) के साथ आने वाली बेस्ट SUVs गाड़ियों के बारे में बता रहे हैं। साथ ही यह भी बता रहे हैं कि वह कितने इंजन ऑप्शन के साथ आती है और उनकी कीमत कितनी है।

    Hero Image
    ज्यादा माइलेज देने वाली SUVs की लिस्ट।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में SUV गाड़ियों की लोकप्रियता पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा बढ़ी है। इनके स्टाइलिश लुक, दमदार इंजन और बढ़िया रोड प्रेजेंस की वजह से लोग इसे ज्यादा पसंद करते हैं। आपको शहर में घूमना हो या फिर किसी लंबे सफर पर जाना हो SUVs आपकी तकरीबन सभी जरूरतों को पूरा करती है। भारत में SUVs गाड़ियों की लोकप्रियता को देखते हुए हम यहां पर आपको ज्यादा माइलेज देने वाली SUVs गाड़ियों के बारे में बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti Suzuki Brezza

    Maruti Suzuki Brezza

    ब्रेजा मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs में से एक है। यह 8.34 लाख रुपये से 14.14 लाख रुपये के एक्स-शोरूम कीमत के बीच आती है।

    • Petrol MT: 17.38 kmpl (LXi, VXi)
    • Petrol MT: 19.89 kmpl (ZXi, ZXi+)
    • Petrol AT: 19.80 kmpl (VXi, ZXi, ZXi+)
    • CNG: 25.51 km/kg (LXi, VXi, ZXi)

    Maruti Suzuki Fronx

    Maruti Suzuki Fronx

    मारुति की यह SUVs 5-सीटर गाड़ी है। यह 6 वेरिएंट में आती है। Fronx पेट्रोल के साथ ही CNG इंजन के साथ भी आती है। यह 7.51 लाख रुपये से 13.04 लाख रुपये के एक्स-शोरूम कीमत के बीच आती है।

    • 1-litre MT: 21.5 kmpl
    • 1-litre AT: 20.1 kmpl
    • 1.2-litre MT: 21.79 kmpl
    • 1.2-litre AMT: 22.89 kmpl
    • 1.2-litre CNG: 28.51 km/kg

    Tata Nexon

    Tata Nexon

    टाटा नेक्सन को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली है। यह 8 लाख रुपये से 15.50 लाख रुपये के एक्स-शोरूम की कीमत में आती है।

    • 1.2-litre Turbo-Petrol: 17.44 kmpl (manual)
    • 1.2-litre Turbo-Petrol: 17.18 kmpl (6 AMT)
    • 1.2-litre Turbo-Petrol: 17.01 kmpl (DCA)
    • 1.2-litre Turbo-Petrol: 24 km/kg (CNG)
    • 1.5-litre Diesel: 23.23 kmpl (manual)
    • 1.5-litre Diesel: 24.08 kmpl (automatic)

    Tata Punch

    Tata Punch

    हाल ही में टाटा पंच को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया गया है। इस माइक्रो एसयूवी के लाइनअप में भी कई बदलाव किए गए हैं। टाटा पंच एक्स-शोरूम 6.13 लाख रुपये से 10.15 लाख रुपये की कीमत के बीच आती है।

    • 1.2-litre Petrol: 20.09 kmpl (Manual)
    • 1.2-litre Petrol: 18.8 kmpl (Automatic)
    • 1.2-litre CNG: 26.99 km/kg (Manual)

    Hyundai Venue

    Hyundai Venue

    हुंडई वेन्यू की एक्स-शोरूम कीमत 7.94 लाख रुपये से लेकर 13.48 लाख रुपये तक है। इसके पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 7.94 लाख रुपये से शुरू होती है और डीजल वेरिएंट की कीमत 10.71 लाख रुपये से शुरू होती है।

    • 1.2-litre NA Petrol MT: 17 kmpl
    • 1-litre Turbo-petrol iMT: 18 kmpl
    • 1-litre Turbo-petrol DCT: 18.3 kmpl
    • 1.5-litre Diesel MT: 22.7 kmpl

    Kia Sonet

    Kia Sonet

    किआ सोनेट 8 लाख रुपये से लेकर 15.77 लाख रुपये के बीच आती है। यह तीन इंजन ऑप्शन में आती है, जो 1.2-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल, 1-लीटर 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 1.5-लीटर 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन है।

    • 1.2-litre NA Petrol MT: 18.83 kmpl
    • 1-litre Turbo-petrol iMT: 18.7 kmpl
    • 1-litre Turbo-petrol DCT: 19.2 kmpl
    • 1.5-litre Diesel MT: 22.3 kmpl
    • 1.5-litre Diesel AT: 18.6 kmpl

    Nissan Magnite

    Nissan Magnite

    हाल ही में निसान मैग्नाइट के फेसलिफ्ट को लॉन्च किया गया है। यह एक्स-शोरूम 5.99 लाख रुपये से लेकर 11.50 लाख रुपये की कीमत में आती है। मैग्नाइट फेसलिफ्ट को छह वेरिएंट में लाया गया है, तो विसिया, विसिया प्लस, एसेन्टा, एन-कनेक्टा, टेकना और टेकना प्लस है।

    • 1-litre N/A MT: 19.4 kmpl
    • 1-litre N/A AMT: 19.7 kmpl
    • 1-litre turbo-petrol MT: 19.9 kmpl
    • 1-litre turbo-petrol CVT: 17.9 kmpl

    यह भी पढ़ें- फैमिली के साथ घूमने है जाना, इन चार गाड़ियों में मिलता है 7 Seater का विकल्‍प, कीमत 10 लाख रुपये से कम

    comedy show banner