Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Year Ender 2024: MG से लेकर Tata तक ने लॉन्च की Electric Cars and SUVs, इन पांच EVs के नाम रहा 2024

    Updated: Thu, 19 Dec 2024 06:00 PM (IST)

    EV Launches 2024 साल 2024 में भारतीय बाजार में शानदार इलेक्ट्रिक गाड़ियां देखने के लिए मिली है। इस साल भारत में किफायती से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक इलेक्ट्रिक कार लॉन्च हुई है। हमारी लिस्ट में Tata BYD BMW और Mercedes-Benz जैसी कंपनियों के इलेक्ट्रिक मॉडल शामिल है। इन गाड़ियों में न केवल बेहतर रेंज मिलती है बल्कि पावर भी जमकर मिलती है। यह कई शानदार फीचर्स के साथ आती है।

    Hero Image
    साल 2024 में लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। 2024 इलेक्ट्रिक कारों के लिए भारतीय बाजार काफी दिलचस्प रहा। इस साल भारतीय और विदेशी कंपनियों ने इलेक्ट्रिक कार की सेगमेंट में कई बेहतरीन गाड़ियों को लॉन्च किया है। इस साल जिन नई इलेक्ट्रिक कारों ने भारतीय बाजार में एंट्री मारी है, जिनमें न केवल पॉपुलर कंपनियों की गाड़ियां शामिल है, बल्कि लग्जरी ब्रांड्स की भी EV मॉडल को पेश किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. Tata Punch EV और Tata Curvv EV

    Punch EV कीमत: 10 लाख से लेकर 14.29 लाख रुपये तक।

    Curvv EV कीमत: 17.50 लाख से लेकर 22 लाख रुपये तक।

    • Tata Punch EV को भारतीय बाजार में 17 जनवरी 2024 को लॉन्च किया गया। इसमें दो बैटरी पैक ऑप्शन दिया गया है, जो 25 kWh और 35 kWh है। इसका 25 kWh वाला 315 किमी और 35 kWh वाला 421 किमी तक का रेंज देता है।
    • Tata Curvv EV को 7 अगस्त को भारत में लॉन्च किया गया था। इसमें 45 kWh और 55 kWh बैटरी पैक का ऑप्शन किया गया है, जो 430 किमी और 502 किमी तक का रेंज देती है।

    2. Mahindra XEV 9e और BE 6

    XEV 9e कीमत: 21.90 लाख रुपये

    BE 6 कीमत: 18.90 लाख रुपये

    Mahindra ने अपनी 'Born Electric' सब-ब्रांड के तहत XEV 9e और BE 6 को भारत में 26 नवंबर 2024 को लॉन्च किया है। इन दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी में 59 kWh और 79 kWh बैटरी पैक दिया गया है। XEV 9e में लगी 59 kWh बैटरी पैक सिंगल चार्ज में 656 km तक का रेंज और BE 6 में लगी हुई बैटरी सिंगल चार्ज में 500 km तक का रेंज देगी।

    3. MG Windsor EV

    कीमत: 10 लाख से लेकर 15.50 लाख रुपये तक।

    MG ने Windsor EV को भारत में 11 सितंबर को लॉन्च किया है। इसमें 38 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो सिंगल चार्ज में 332 किमी तक का रेंज देती है। कंपनी इस कार को 3.5 रुपये प्रति किलोमीटर मॉडल में भी पेश कर रही है।

    4. BYD eMAX 7 और BYD Seal EV

    eMAX 7 कीमत: 26.90 लाख से लेकर 29.90 लाख रुपये तक।

    Seal EV कीमत: 41 लाख से लेकर 53 लाख रुपये तक।

    • BYD ने eMAX 7 को भारत में 8 अक्टूबर 2024 को लॉन्च किया। इसमें 55.4 kWh और 71.8 kWh बैटरी पैक ऑप्शन दिया गया है। कंपनी की तरफ से दावा किया जाता है कि यह सिंगल चार्ज में 530 किमी तक की रेंज देती है।
    • BYD Seal EV भारत में 5 मार्च 2024 को लॉन्च हुई। यह एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेडान है। इसमें 82.5 kWh बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 580 किमी तक की रेंज देती है।

    5. Mercedes-Benz EQA और EQB फेसलिफ्ट

    EQA कीमत: 66 लाख रुपये।

    EQB कीमत: 70.9 लाख से लेकर 77.50 लाख रुपये तक।

    Mercedes-Benz ने जुलाई में EQA और EQB फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च किया। EQA में 70.5 kWh बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 560 किमी तक की रेंज देती है, जबकि EQB में लगी 66.5 kWh बैटरी सिंगल चार्ज में 447 किमी तक का रेंज देती है।

    6. Kia EV9

    कीमत: 1.3 करोड़ रुपये।

    Kia ने अपने फ्लैगशिप EV9 को भारत में 3 अक्टूबर 2024 को लॉन्च किया। यह एक तीन-रो सीट वाली एसयूवी है। इसमें 99.8 kWh बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 561 किमी तक का रेंज देती है।

    7. BMW i5

    कीमत: 1.20 करोड़ रुपये।

    BMW ने 25 अप्रैल 2024 को अपनी इलेक्ट्रिक सेडान i5 को भारत में लॉन्च किया। इसमें 81.2 kWh बैटरी पैक दिया गया है। इसे फुल चार्ज करने के बाद 516 किमी तक की रेंज मिलती है। यह इलेक्ट्रिक सेडान महज 3.8 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है।

    यह भी पढ़ें- इस साल Bharat NCAP में कितनी कारों की हुई Crash Testing, क्‍या रहे नतीजे