15 लाख से कम कीमत में आती हैं ये टॉप 5 बजट SUVs, देखें वीडियो
जानें उन 5 SUV के बारे में जिनकी कीमत 15 लाख रुपए से कम है
नई दिल्ली (जेएनएन)। अगर कार बाजार में किसी ऐसे सेग्मेंट का नाम लेना हो भारत में तेजी से बढ़ रहा है तो वह निसंदेह SUV मार्केट होगा और विशेषतौर पर कॉम्पैक्ट SUV मार्केट। भारत के SUV मार्केट में तेज ग्रोथ देखने को मिली है और इस मौके को भुनाने के लिए लगभग सभी निर्माताओं ने इस सेगमेंट में अपने मॉडल्स को लॉन्च किया है।
यहां तक कि मारुति सुजुकी जैसे पारंपरिक कार निर्माताओं ने भी इस सेगमेंट के महत्व को समझ घरेलू बाजार में विटारा ब्रेजा को लॉन्च कर दिया। कुछ लोग यह भी तर्क देते हैं कि विटारा ब्रेजा प्रॉपर SUV नहीं है। हालांकि इस बहस में पड़ने की जरूरत नहीं है।
क्या होती है SUV कार:
आमतौर पर एसयूवी उस कार को माना जाता है जिसमें 7 सीट, 4WD सिस्टम, ऑटोमेटिक गियरबॉक्स और इंटैली हाइब्रिड इंजन दिया हुआ होता है।
हम अपनी इस रिपोर्ट में 15 लाख रुपए से कम कीमत में आने वाली 5 बजट SUV के बारे में बताएंगे।
मारुति सुजुकी ब्रेजा:
कीमत: 7.24 लाख से 9.69 लाख रुपए।
अगर भारत में सबसे ज्यादा पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV की बात करें तो उसमें मारुति सुजुकी की विटारा ब्रेजा का नाम सबसे पहले आता है। साल 2017 में अब तक इसकी 12,000 से ज्यादा गाड़ियां बिक चुकी हैं। इसमें कोई दोराय नहीं है कि विटारा में न तो 7 सीट हैं और न ही 4WD सिस्टम फिर भी यह SUV बॉयर्स के बीच काफी पॉपुलर है।
रेनॉल्ट डस्टर:
कीमत: 9.35 लाख से 14.80 लाख
डस्टर को फ्रांसीसी कार निर्माता रेनाल्ट का पहला सफल प्रोडक्ट माना जाता है। वैसी भी जो लोग SUV से प्यार करते हुए उनके लिए यह बात ज्यादा मायने नहीं रखती है कि इसे किस मैन्युफैक्चर ने बनाया है। जाहिर तौर पर डस्टर एक कांपीटेंट प्रोडक्ट माना जाता है और मार्केट का एकलौता ऐसा प्रोडक्ट है जो AWD सिस्टम की पेशकश करता है। अगर आप सामान्यतया शहर में ड्राइव करते हैं तो इसमें AMT गियरबॉक्स की भी पेशकश की जाती है।
महिंद्रा स्कार्पियो:
कीमत: 9.30 लाख से 14.34 लाख रुपए
यह इस लिस्ट की सबसे पुरानी कार है। महिंद्रा की स्कॉर्पियो एक अविश्वसनीय घोड़े की तरह है, जो बाजार में आईं नई एसयूवी से मिलने वाली कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद अपनी जगह बनाए हुए है। कीमत में 15 लाख रुपए से कम होना इसकी सबसे बड़ी खूबी है जिस वजह से लोग इसे लेना पसंद करते हैं।
हुंडई क्रेटा:
कीमत: 9.29 लाख से 14.64 लाख रुपए
महंगी कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों में हुंडई क्रेटा का नाम लिया जाता है। देखने में शानदार क्रेटा में वो सारी खूबिया हैं जो उसे एसयूवी की तलाश में खरीदारों के लिए एक अच्छा विकल्प बनाती है। अगर बात क्रेटा की सफलता की करें तो इसके पीछे की प्रमुख वजह इसका एययूवी स्टैंस, बड़ा साइज, गुड लुक और रिफाइन कैबिन है। यह एक ऐसा कॉम्बिनेशन है जो किसी और कॉम्पैक्ट एसयूवी में नहीं मिलता है।
टाटा हैक्सा:
कीमत: 10.96 लाख से 16.24 लाख तक
ये इस सेगमेंट की सबसे महंगी और लेटेस्ट कार है। टाटा हेक्सा एसयूवी उन में से एक है जो अरिया एमपीवी की उत्तराधिकारी मानी जाती है। हेक्सा में AWD सिस्टम, ऑटोमेटिक गियरबॉक्स और सात सीटें दी गई हैं।