विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस राज्य के सरकारी कर्मचारियों को EV खरीदने पर 20% की छूट, 4 लाख रुपए तक की बचत का मौका

Published: Tue, 24 Mar 2026 07:29 PM (IST)

Telangana EV Discount: तेलंगाना सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियोंके लिए अनोखी पहल शुरू की है। परिवहन मंत्री ने घोषणा ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। तेलंगाना सरकारा ने सरकारी कर्मचारियों के लिए देश की अपनी तरह की पहली EV छूट पहल (20 प्रतिशत) शुरू की है। परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने मंगलवार को इस योजना की घोषणा की है जिसका मकसद पर्यावरण को बचाना और EV को बढ़ावा देना है। राज्स सरकार ने खुद कंपनियों के साथ बातचीत करके यह डिस्काउंट दिया है।

किन कंपनियों से मिलेगा यह फायदा?

सरकार ने इस छूट के लिए कुछ कंपनियों से बातचीत कर यह छूट तय की है। इसमें Mahindra Electric, Ola Electric, Ather Energy और Gravton Motors शामिल हैं। इस पहल के जरिए कर्मचारियों को इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदन पर 4 लाख तक की बचत का फायदा मिल सकता है।

किन लोगों को होगा फायदा?

यह छूट तेलंगाना के सरकारी कर्मचारियों के लिए है। सरकार चाहती है कि सबसे पहले उसके कर्मचारी EV को अपनाएं। साथ ही, आपको बता दें कि, यह योजना साधारण टैक्स छूट से अलग है और इसमें कंपनियों से बात करके सीध कीमत में कटौती कराई गई है। यह सरकारी सब्सिडी नहीं बल्कि कंपनियों के साथ मिलकर तय किया गया Discount है।

पहले से मिलने वाली सुविधाएं

इससे पहले 2024 में तेलंगाना सरकार ने EV पर 100 प्रतिशत रोड टैक्स की छूट दे दी थी। इसके अलावा राज्य सरकार ने 100% Registration Fee भी माफ कर दिया था। अब 20% एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलने से इलेक्ट्रि गाड़ियां और भी सस्ती हो जाएंगी। इन सबसे अलावा, राज्य के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने आदेश दिया कि अब सभी सरकारी विभग केवल EV ही खरीदेंगे।

क्या चार्जिंग नेटवर्क भी बढ़ाया जाएगा?

हां, सरकार पूरे राज्य में चार्जिंग नेटवर्क को मजबूत करने के लिए भी कदम उठा रही है। सचिवालय से लेकर जिला और मंडल स्तर के सरकारी कार्यालयों तक चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। इसके अलावा, शहरों के बड़े सार्वजनिक पार्किंग इलाकों में भी चार्जिंग की सुविधा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- 10 लाख के अंदर SUV खरीदने का है प्लान, TATA से लेकर Toyota तक ये 5 गाड़ियां हैं आपके लिए बेस्ट