विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अपनी गाड़ी के इंजन को सीज होने से कैसे बचाएं: जरूरी टिप्स और सावधानियां

Published: Sun, 11 Oct 2026 06:30 PM (IST)

Engine Seize Reasons: अक्सर लोगों की कुछ छोटी गलतियों की वजह से बाइक या कार का इंजन अचानक काम करना बंद कर देते हैं और सीज हो जाते हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। जब किसी कार या बाइक का इंजन अचानक काम करना बंद कर दे और उसके इंटर्नल पार्ट्स आपस में पूरी तरह घिसकर पूरी तरह जाम हो जाए तो इसे इंजन सीज होना कहते हैं। इंजन सीज होने पर गाड़ी रास्ते में ही बंद हो जाता है और इसे ठीक कराने में हजारों रुपए का खर्च आ सकता है। आइए जानते हैं कि इंजन सीज न हो, इसके लिए किन गलतियों को नहीं करना चाहिए।

इंजन ऑयल की अनदेखी

इंजन ऑयल गाड़ी के इंटर्नल पार्ट्स को चिकनाई देता है जिससे वे बिना फ्रिक्शन के आसानी से काम कर सकें। लंबे समय तक इंजन ऑयल न बदलने के वह काला और गाढ़ा हो जाता है। अगर ऑयल का लेवल बहुत कम हो जाए या ऑयल खत्म हो जाए को मेटल के पार्ट्स आपस में रगड़ खाते हैं और इस गर्मी की वजह से इंजन पिघलकर सीज हो जाता है। इसके लिए इंजन ऑयल का लेवल समय-समय पर चेक करते रहें।

कूलेंट खत्म और ओवरहीटिंग

इंजन चलते समय बहुत ज्यादा गर्म होता है और उसे ठंडा रखने का काम कूलेंट करता है। अगर रेडिएटर में कूलेंट खत्म हो जाए या पाइप से लीक हो जाए तो इंजन का तापमान बहुत तेजी से बढ़ता है। डैशबोर्ड पर टेंपरेचर लाइट की चेतावनी जलने के बावजूद गाड़ी चलाते रहने से इंजन सीज हो जाता है। इसके लिए, कूलेंट लेवल हमेशा पूरा रखें और डैशबोर्ड पर दिख रही ओवरहीटिंग वॉर्निंग को कभी इग्नोर न करें।

हाइड्रो-लॉकिंग

बारिश के मौसम में पानी भरी सड़कों पर गाड़ी चलाना इंजन के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक होता है। जब पानी साइलेंसर या एयर फिल्टर के जरिए सिलिंडर में घुस जाता है तो पिस्टन पानी को कंप्रेस नहीं कर पाता। इसे हाइड्रो-लॉकिंग कहते हैं। ऐसे में अगर आप बार-बार सेल्फ स्टार्ट मारते हैं तो इंजन तुरंत सीज हो जाता है। इसके लिए गहरे पानी में गाड़ी बंद होने पर सेल्फ न मारें और मैकेनिक को दिखाएं।

खराब क्वालिटी का फ्यूल

सस्ते या मिलावटी पेट्रोल/डीजल का इस्तेमाल करने से इंजन के अंदर कचरा जमा होने लगता है जिससे फ्यूल इंजेक्टर और पिस्टन खराब होकर सीज हो सकते हैं। इंजन सीज होने से बचाने का सबसे आसान तरीका है समय पर सर्विसिंग कराना। इंजन ऑयल, कूलेंट और लीक-प्रूफिंग का ध्यान रखकर आप अपनी गाड़ी को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- डेली यूज के लिए TVS का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर है बेस्ट, मिलेगी 175 किमी की रेंज और 32 लीटर का स्टोरेज