विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिंगल चार्ज में 449 किमी की रेंज, 6 एयरबैग और 55 मिनट की चार्जिंग; लॉंग ड्राइव के लिए बेस्ट है ये इलेक्ट्रिक गाड़ी

Published: Sat, 17 Oct 2026 08:01 PM (IST)

Affordable Electric Car: अगर आप 10 लाख से कम के बजट में एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक गाड़ी चाहते हैं जिससे लॉंग ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बीच लोग अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ रुख कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इन्हें चार्ज करने का कम पेट्रोल-डीजल की कीमतों के मुकाबले काफी कम आता है। हालांकि, EV लेते वक्त लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि कहीं यह रास्ते में डिस्चार्ज होकर बंद ने हो जाए। इस समस्या को दूर करने के लिए हम आपको यहां एक लंबी रेंज वाली EV के बारे में बताएंगे।

बैटरी और रेंज

हम बात कर रहे हैं MG Windsor EV के बारे में जिसमें परमानेंट मैगनेट सिंक्रोनस मोटर दी गई है जो 134bhp की पावर और 200nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 1-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इसके अलावा, इसमें Eco, Eco+, Normal और Sports नाम से चार ड्राइव मोड दिए गए हैं। यह दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ आती है।

पहला है 38kWh बैटरी पैक जिसकी क्लेम्ड MIDC रेंज 332 किमी तक है। वहीं, दूसरा है 52.9kWh वाला बैटरी विकल्प जिसकी क्लेम्ड MIDC रेंज 449 किमी है।

इंटीरियर और फीचर्स

गाड़ी के अंदर 135 डिग्री तक पीछे झुकने वाली एरो-लाउंड रियर सीटें, इनफिनिटी व्यू ग्लास रूफ या पैनोरमिक सनरूफ और 15.6 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। साथ ही, इसमें 9-स्पीकर वाला इनफिनिटी साउंड सिस्टम, आगे की तरफ वेंटिलेटेड सीटें और 256 कलर वाली एंबिएंट लाइटिंग मिलती है।

सेफ्टी फीचर्स

सुरक्षा के लिए MG Windsor EV में लेवल-2 ADAS सुइट, (जिसमें ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल और लेन-कीप असिस्ट शामिल हैं), 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और 360-डिग्री कैमरा भी मिलता है। इसके अलावा, इसमें OTA अपडेट और AI वॉयस कमांड के साथ i-SMART कनेक्टेड कार तकनीक मिलती है।

चार्जिंग विकल्प

MG Windsor EV को DC फास्ट चार्जर की मदद से 0 से 80% तक चार्ज होने में लगभग 50 से 55 मिनट का समय लगता है। वहीं, 7.4kW के वॉलबॉक्स AC चार्जिंग की मदद से इस गाड़ी के 0 से 100% यानी फुल चार्ज होने में लगभग 6.5 घंटे का समय लगता है। इसके अलावा, इस गाड़ी में 186mm का ग्राउंड क्लीयरेंस, 5 लोगों के बैठने की जगह और 579 से 604 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

कितनी है कीमत?

वेरिएंट (Variant) बैटरी क्षमता (Battery) ड्राइविंग रेंज (Range) एक्स-शोरूम कीमत (Ex-Showroom Price)
MG Windsor EV Excite 38 kWh 332 km ₹14.85 लाख
MG Windsor EV Exclusive 38 kWh 332 km ₹16.15 लाख
MG Windsor EV Essence 38 kWh 332 km ₹17.15 लाख
MG Windsor EV Indulge Edition 38 kWh 332 km ₹17.89 लाख
MG Windsor EV Exclusive Pro 52.9 kWh 449 km ₹18.05 लाख
MG Windsor EV Essence Pro 52.9 kWh 449 km ₹19.15 लाख

नोट: बैट्री-ऐज़-ए-सर्विस (BaaS) रेंटल मॉडल के तहत इस कार की शुरुआती कीमत ₹9.99 लाख से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें- 8 लाख की कीमत 26 का माइलेज और 6 एयरबैग भी, बड़ी फैमिली के लिए बेस्ट है ये सस्ती 7-सीटर गाड़ी