विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti, TATA या Mahindra; कौन है CNG के साथ सबसे ज्यादा स्टोरेज वाली गाड़ी? 27 का माइलेज और 328 लीटर बूट स्पेस

Published: Wed, 21 Oct 2026 11:30 AM (IST)

CNG Cars with Big Boot: सीएनजी गाड़ियों से माइलेज तो अच्छा मिल जाता है लेकिन इनमें बूट स्पेस की बड़ी ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। बेहतरीन माइलेज और कम खर्च की वजह से CNG कारों को खूब पसंद किया जाता है लेकिन इसके साथ बूट स्पेस की समस्या से लोग थोड़े परेशान रहते हैं। बूट में रखी हुई CNG सिलिंडर की वजह से लॉंग ट्रिप के लिए सूटकेस या सामान रखना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, नई CNG गाड़ियां अब नए टैंक लेआउट के साथ इस समस्या को दूर कर रही हैं। यहां हम आपको 5 CNG गाड़ियों के बारे में बताएंगे जो बड़े बूट के साथ आती हैं।

Maruti Suzuki Victoris S-CNG

इस गाड़ी में टैंक नीचे लगाया गया है जिससे लगेज कंपार्टमेंट खाली करने में मदद मिलती है। इसकी बदौलत Victoris CNG में 320 लीटर का बूट स्पेस मिलता है जबकि इसके पेट्रोल वर्जन में 439 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इसमें 1.5 लीटर का इंजन दिया गया है जो CNG मोड में 87hp की पावर और 12.1nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है और इसका माइलेज 27.02km/kg का है।

Maruti Victoris CNG रेंज की एक्स-शोरूम कीमत 11.55 लाख रुपए से लेकर 14.82 लाख रुपए तक जाती है।

Specification Details
Engine Capacity 1462 cc (K15C, 4 Cylinders)
Fuel Type Petrol + S-CNG
Transmission 5-Speed Manual
Max Power (CNG) 86.63 bhp @ 5500 rpm
Max Torque (CNG) 121.5 Nm @ 4200 rpm
Mileage (ARAI) 27.02 km/kg
Petrol Fuel Tank 45 Litres
CNG Tank Capacity 55 Litres (Water Equivalent)

TATA Nexon i-CNG

TATA Nexon i-CNG में टाटा की ट्विन-सिलिंडर CNG तकनीक की बदौलत 321 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इसमें 1.2 लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है जो CNG मोड में 100hp की पावर और 170nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है और इसकी माइलेज 17.44km/kg का दावा किया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.35 लाख रुपए से 13.42 लाख रुपए तक है।

Specification Details
Engine Type 1.2L Turbocharged Revotron (3-Cylinder)
Displacement 1199 cc
Max Power (CNG Mode) 99 bhp @ 5000 rpm
Max Torque (CNG Mode) 170 Nm @ 2000–3000 rpm
Transmission 6-Speed Manual
Drivetrain Front-Wheel Drive (FWD)
Fuel Tank Capacity 60L (Twin CNG Cylinders) + 44L Petrol Tank
ARAI Mileage ~17.44 km/kg
Emission Standard BS VI 2.0

Mahindra XUV 3XO ZNG

Mahindra XUV 3XO ZNG इस लिस्ट में हाल ही में शामिल हुई और इसमें 270 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इसमें फैक्ट्री-फिटेड ट्विन-सिलिंडर CNG सेटअप दिया गया है जिससे टैंक के ऊपर सामान रखने के लिए जगह बच जाती है। Mahindra XUV 3XO ZNG में 1.2 लीटर का 3-सिलिंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है जो CNG मोड में 111hp की पावर और 200nm का टॉर्क जनरेट करता है।

इसका क्लेम्ड माइलेड 24.7km.kg का है और इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपए से 12.27 लाख रुपए तक है।

Specification Details
Engine Type 1.2L Turbo-Charged MPFi (mStallion)
Displacement 1197 cc
Cylinders 3
Max Power 112 PS @ 5000 rpm (Petrol & CNG)
Max Torque 200 Nm @ 1500–3500 rpm (Petrol & CNG)
Transmission 6-Speed Manual
CNG Injection System 10-bar high-pressure system

Maruti Suzuki Brezza S-CNG

Maruti Suzuki Brezza S-CNG में 328 लीटर का बूट स्पेस मिलता है और इसका CNG टैंक गाड़ी के नीचे लगाया गया है यानी अंडरबॉडी है। Brezza CNG में 1.5 लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो CNG मोड में 88hp की पावर और 121.5nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.71 लाख रुपए से लेकर 13.81 लाख रुपए तक जाती है। इस गाड़ी का क्लेम्ड माइलेज 26.9km/kg है।

Specification Details
Engine Type 1.462 L K15C DualJet, 4-Cylinder, DOHC
Fuel Type Petrol + CNG (Factory-fitted S-CNG)
Max Power 86.63 bhp @ 5500 rpm
Max Torque 121.5 Nm @ 4200 rpm
Transmission 6-Speed Manual
Drivetrain Front-Wheel Drive (FWD)
ARAI Mileage 26.9 km/kg
CNG Tank Capacity 55 Litres (Water equivalent)
Emission Standard BS VI 2.0

यह भी पढ़ें- 6.99 लाख ₹ की कीमत, 34 का माइलेज और 4-स्टार रेटिंग, धनतेरस शॉपिंग के लिए परफेक्ट है ये प्रीमियम हैचबैक