Maruti Suzuki ने बताया लॉकडाउन में कैसे रखें अपने व्हीकल का ख्याल
Maruti Suzuki India ने बताया कि लॉकडाउन में अपने व्हीकल को ठीक रखने के लि इन व्हीकल मेंटेनेंस टिप्स को फॉलो करें। (फोटो साभार Maruti Suzuki India)
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। देश भर में कोरोनावायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया है और ऐसे में लोगों अपने निजी वाहनों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में असमर्थ हैं तो इसके लिए देश की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India ने अपने ग्राहकों के लिए कार के रखरखाव के लिए कुछ टिप्स बताई हैं।
व्हीकल मेंटेनेंस टिप्स:
इस लॉकडाउन में अपने व्हीकल को ठीक रखने के लिए हम आपको मारुति सुजुकी इंडिया द्वारा जारी की गई व्हीकल मेंटेनेंस टिप्स बता रहे हैं।
टिप-1 सबसे पहले व्हीकल को स्टार्ट कीजिए और इंजन को करीब 15 मिनट तक के लीजिए ऑन रहने दीजिए।
बैटरी की कंडीशन को ठीक रखने के लिए इसे एक महीने में कम से कम एक बार कीजिए।
टिप-2 व्हीकल को स्टार्ट कीजिए और हैडलाइट्स को करीब 30 मिनट तक ऑन करके रखिए।
स्मार्ट हाइब्रिड टेक और लिथियम आयन बैटरी वाले वाहनों के लिए इसे एक महीने में कम से कम एक बार कीजिए।
टिप-3 व्हीकल को स्टार्ट करने के बाद आगे कीजिए और फिर पीछे कीजिए, इससे टायर्स का प्रेशर चेक कीजिए। ऐसा करने से आपक टायर को डैमेज होने से बचा पाएंगे।
टिप-4 हैंड ब्रेक को हटा सकते हैं और इसकी जगह पर टायर स्टॉपर को लगाया जा सकता है।