3.50 लाख की कीमत में मिलेगा 33 का माइलेज और एयरबैग, मिडिल क्लास फैमिली के लिए बेस्ट है ये 5-सीटर कार
Maruti Suzuki S Presso: अगर आप कम बजट में एक बेहतर 5 सीटर कार की तलाश में हैं जो एयरबैग्स ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। काश हमारे पास भी कार होती, यह सपना होता है भारत में रहने वाली एक मिडिल क्लास फैमिली का। लेकिन, कई बार बजट की समस्या सामने आ जाती है और लोगों का कार खरीदने का सपना अधूरा रह जाता है। लेकिन, यहां हम आपको एक ऐसी 5-सीटर कार के बारे में बताएंगे जो 4 लाख से भी कम कीमत में आ जाएगी और ठंड, बारिश, धूल और धूप से आपको बचाएगी। हम यहां बात कर रहे हैं Maruti S Presso के बारे में जो एक बेहतर 5-सीटर कार है।
इंजन और परफॉर्मेंस
Maruti Suzuki S Presso में 998cc का 3 सिलिंडर वाला K10C डुअल जेट पेट्रोल इंजन आता है। पेट्रोल मोड में यह इंजन 5,500rpm पर 68hp की पवार और 3,500rpm पर 89nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, CNG मोड में यह गाड़ी 56.7bhp की पावर और 82.1nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।

माइलेज और टैंक
यह गाड़ी पेट्रोल और फैक्ट्री-फिटेड CNG दोनों विकल्पों के साथ आती है और इसमें 27 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। माइलेज की बात करें तो पेट्रोल मैनुअल का माइलेज 24.12kmpl (ARAI), पेट्रोल AMT का माइलेत 25.3kmpl (ARAI) और CNG का माइलेज 32.73km/kg (ARAI) है। वहीं, इस गाड़ी की टॉप-स्पीड 148kmph है।
ब्रेक्स और सस्पेंशन
गाड़ी के आगे के पहियों में मैकफर्सन स्ट्रट सस्पेंशन दिया गया है जबकि पीछे की तरफ कॉइल स्प्रिंग के साथ ट्विस्ट बीम सस्पेंशन मिलता है। ब्रेकिगं के लिए आगे के पहियों में वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक और पीछे के पहियों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इस गाड़ी में 165/70 R14 साइज के टायर दिए गए हैं जो 14-इंच के स्टील व्हील्स पर लगे हैं और इसका टर्निंग रेडियस 4.5 मीटर है।
सेफ्टी और इंटीरियर फीचर्स
गाड़ी में मिलने वाले स्टैंडर्ड फीचर्स में दो फ्रंट एयरबैग, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट और रियर पार्किंग सेंसर शामिल हैं। हायर वेरिएंट्स जैसे VXi Plus में एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 7-इंच की टचस्क्रीन इंफोटनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल और कीलेस एंट्री दी गई है।
कितनी है कीमत?
5 लोगों के बैठने की जगह और 240 लीटर बूट स्पेस वाली इस गाड़ी के 8 वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत 3.50 लाख रुपए से लेकर टॉप वेरिएंट के 5,85,646 रुपए तक जाती है। इसके अलावा, Maruti Suzuki S Presso में आपको 180mm का ग्राउंड क्लीयरेंस भी मिलता है।
