विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

27km का माइलेज, 5-स्टार रेटिंग और ABS जैसे फीचर्स, 10 लाख से कम कीमत में बेस्ट है ये फैमिल SUV

Published: Wed, 28 Oct 2026 05:31 PM (IST)

Best 5-Seater SUV: अगर आप इस दीवाली एक बढ़िया फैमिली SUV लेने का प्लान बना रहे हैं तो Maruti Suzuki Brezza आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन, खासकर की दीवाली और धनतेरस के मौके पर लोग जम कर शॉपिंग करते हैं जिसमें गाड़ियां भी शामिल होती हैं। इस त्योहार पर अगर आप अपनी 5 लोगों की फैमिली के लिए कम बजट, ज्यादा माइलेज और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली SUV लेने का प्लान बना रहे हैं तो Maruti Brezza एक बेहतर विकल्प हो सकती है जो बेहतरीन माइलेज के साथ आने वाली एक 5-सीटर कॉम्पैक्ट SUV है। आइए इसके फीचर्स और बाकी डिटेल्स के बारे में जानते हैं।

इंजन विकल्प और परफॉर्मेंस

Maruti Suzuki Brezza तीन इंजन विकल्पों के साथ आती है। पहला है 1.0 लीटर टर्बो बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन, 998cc का 3-सिलिंडर इंजन है जो 110hp की पावर और 170nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। दूसरा है, 1.5 लीटर NA पेट्रोल जो 1462cc का 4-सिलिंडर इंजन है जो 103hp की पावर और 139nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कंवर्टर ऑ
ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

इसके अलावा तीसरा है, 1.5 लीटर S-CNG पेट्रोल इंजन जो 1462cc का 4-सिलिंडर इंजन है और 86-89hp की पावर और 121.5nm का टॉर्क देता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

सस्पेंशन ब्रेक और टायर

इसके फ्रंट में कॉइल स्प्रिंग के साथ मैकफर्सन स्ट्रट है जबकि पीछे का सस्पेंशन कॉइल स्प्रिंग के साथ Torsion Beam दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए आगे वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक मिलते हैं। इसके अलावा, इसमें 16-इंच के स्टील व्हील्स या मशीन/फिनिश्ड/पेंटेड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

सेफ्टी रेटिंग और फीचर्स

Maruti Suzuki Brezza के Bharat NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलती है। सुरक्षा के लिए इसके सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं। एक्टिव फीचर्स में हिल-होल्ड असिस्ट के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, EBD के साथ ABS और इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल शामिल है। इसके अलावा, बेहतर विजिबिलिटी के लिए 360-डिग्री व्यू कैमरा, रियर पार्किंग कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

इंफोटेनमेंट और फीचर्स

इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 10.1 इंच की स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है। ऑडियो के लिए इसमें स्पीकर और के साथ Arkamys साउंड ट्यूनिंग मिलती है। इसके अलावा, सुविधा के लिए इसमें इलेक्ट्रॉनिक सिंगल-पेन सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, रियर एसी वेंट्स के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एक्टिव-कूल्ड वायरलेस चार्जर, 64-कलर्ड एंबिएंट लाइटिंग और बिल्ट-इन Alexa के साथ Suzuki Connect टेलीमैक्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कीमत और माइलेज

Maruti Suzuki Brezza को माइलेज पेट्रोल मैनुअल पर 21.09kmpl, पेट्रोल ऑटोमैटिक पर 20.17kmpl, टर्बो पेट्रोल मैनुअल पर 20.47kmpl और CNG मैनुअल पर 26.90km/kg का है। वहीं, इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.49 लाख से शुरू होती है। यहां इसके हर वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत की लिस्ट दी हुई है।

Maruti Suzuki Brezza Price List

Variant Engine / Fuel Transmission Ex-Showroom Price (INR)
Brezza LXi Turbo 1.0L Turbo Petrol 6-Speed Manual ₹7,49,900
Brezza LXi 1.5L Petrol 6-Speed Manual ₹8,29,900
Brezza VXi Turbo 1.0L Turbo Petrol 6-Speed Manual ₹8,54,900
Brezza VXi 1.5L Petrol 6-Speed Manual ₹9,30,900
Brezza LXi CNG 1.5L CNG Manual ₹9,39,900
Brezza ZXi Turbo 1.0L Turbo Petrol 6-Speed Manual ₹9,84,900
Brezza VXi CNG 1.5L CNG Manual ₹9,99,000
Brezza ZXi Turbo Dual Tone 1.0L Turbo Petrol 6-Speed Manual ₹10,09,000
Brezza ZXi 1.5L Petrol 6-Speed Manual ₹10,54,900
Brezza VXi AT 1.5L Petrol Automatic (AT) ₹10,60,900
Brezza ZXi Dual Tone 1.5L Petrol 6-Speed Manual ₹10,70,500
Brezza ZXi Plus Turbo 1.0L Turbo Petrol 6-Speed Manual ₹11,25,900
Brezza ZXi Plus Turbo Dual Tone 1.0L Turbo Petrol 6-Speed Manual ₹11,41,500
Brezza ZXi CNG 1.5L CNG Manual ₹11,59,900
Brezza ZXi CNG Dual Tone 1.5L CNG Manual ₹11,75,500
Brezza ZXi AT 1.5L Petrol Automatic (AT) ₹11,84,900
Brezza ZXi AT Dual Tone 1.5L Petrol Automatic (AT) ₹12,00,500
Brezza ZXi Plus AT 1.5L Petrol Automatic (AT) ₹13,54,900
Brezza ZXi Plus AT Dual Tone 1.5L Petrol Automatic (AT) ₹13,70,500

यह भी पढ़ें- 25 से 36 का माइलेज, 5-स्टार रेटिंग और कीमत 6 लाख से शुरू, इस दीवाली घर लाने के लिए बेस्ट है ये कार