Maruti Ertiga से लेकर Bolero तक: ये हैं देश की 5 सबसे सस्ती 7-सीटर गाड़ियां, कीमत इतने से शुरू
Affordable 7 Seater SUVs: भारतीय मार्केट में कम बजट में बहुत सारी 7-सीटर गाड़ियां मौजूद हैं जो कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय परिवारों के लिए एक बड़ी और आरामदायक कार खरीदना एक सपना होता है। अगर आपकी फैमिली में 7 लोग हैं और एक बजट में आने वाली 7-सीटर गाड़ी की तलाश में हैं तो यहां हम आपको ऐसे ही 5 विकल्पों के बारे में बताएंगे जिसमें Maruti से लेकर Renault और Mahindra भी शामिल है।
Nissan Gravite
वर्तमान में Nissan Gravite देश की सबसे किफायती 7-सीटर गाड़ियों में से एक है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.65 लाख रुपए से शुरू होती है। इसमें 8-इंच का फ्री स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर एसी वेंट्स, डैशकैम, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, हिल-स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Renault Triber
कम बजट में प्रीमियम डिजाइन और मॉड्यूलर सीटिंग चाहने वालों के लिए Triber एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें 1.0 लीटर 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिलता है जिसे 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एप्पल कारप्ले, 6 एयरबैग मिलते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.81 लाख रुपए से 8.69 लाख तक जाती है।
Mahindra Bolero
Mahindra Bolero की एक्स-शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपए से लेकर 9.99 लाख रुपए तक जाती है। इसका नया जनरेशन मॉडल भारत में अक्टूबर 2025 में लॉन्च किया गया था। 7 लोगों की फैमिली के यह परफेक्ट विकल्प है। इसमें केबिन के अंदर लेदरनेट अपहोल्स्ट्री, 7-इंच टचस्क्रीन-इंफोटेनमेंट सिस्टम और नए स्टीयरिंग व्हील पर लगे ऑडियो से जु़ड़े कंट्रोल जैसे फीर्चस दिए गए हैं।
Mahindra Bolero Neo
लिस्ट में अगला नंबर है Mahindra Bolero Neo का जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.99 लाख रुपए से 10.79 लाख रुपए तक जाती है। इसमें 1.5 लीटर का mHawk डीजल इंजन दिया गया है जिसे ऑटोमैटिक या मैनुअल ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ जोड़ा जा सकता है।
Maruti Suzuki Ertiga
Ertiga देश की सबसे लोकप्रिय 7-सीटर गाड़ियों में से एक है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.55 लाख रुपए से लेकर 13.04 लाख रुपए तक जाती है। इसमें वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6 एयरबैग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
