विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti Dzire से लेकर Hyundai तक; ये हैं सनरूफ के साथ आने वाली 5 सबसे सस्ती गाड़ियां, कीमत 10 लाख से कम

Published: Tue, 20 Oct 2026 06:15 PM (IST)

Affordable Sunroof Cars: अगर आप सनरूफ वाली कार खरीदने की सोच रहे हैं तो और बजट 10 लाख से कम ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। इस फेस्टिव सीजन में अगर आप एक गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं और आपकी लिस्ट में ऐसी कारें शामिल हैं जो सनरूफ के साथ आती हों तो मार्केट में आपके लिए कई विकल्प मौजूद हैं। यहां हम आपको सनरूफ के साथ आने वाली 5 सस्ती और बेस्ट गाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जो इस धनतेरस या दीवाली पर खरीदना आपके लिए सबसे बेस्ट हो सकता है।

Hyundai i20

Hyundai i20 के Magna, Sportz (O) Knight, Asta, और Asta (O) वेरिएंट्स में सनरूफ का फीचर मिलता है। Hyundai i20 भारत में बिकने वाली एक प्रीमियम 5-सीटर हैचबैक कार है। इसके Magna वेरिएंट से सनरूफ मिलना शुरू होता है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.87 लाख से शुरू होती है। इसमें रियर एसी वेंट्स, ब्लूटूथ ऑडियो और सनरूफ का ऑप्शन मिलता है।

Maruti Suzuki Dzire

Maruti Suzuki Dzire के ZXi+ वेरिएंट में सनरूफ मिलना शुरू हो जाता है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 8,96,300 रुपए से शुरू होती है। इसके ZXi+ वेरिएंट में इलेक्ट्रिक सनरूफ, 360 डिग्री HD व्यू कैमरा, क्रूज कंट्रोल, 9-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6 एयरबैग्स, ESP और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

TATA Punch

इस लिस्ट में TATA Punch का नाम भी शामिल है जिसके Punch Pure Plus S वेरिएंट से सनरूफ मिलना शुरू होता है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.52 लाख रुपए से शुरू होती है। यह एक 5-स्टार रेटिंग वाली मिनी SUV है जिसमें इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग, ABS, EBD, TMPS और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स शामिल हैं।

TATA Altroz

TATA Altroz के Pure S वेरिएंट से इलेक्ट्रिक/वॉयस असिस्टेड सनरूफ मिलता है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.45 लाख रुपए से शुरू होती है। TATA Altroz Pure S वेरिएंट में 6 एयरबैग्स, ABS, EBD और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही, यह गाड़ी 5-स्टार Bharat NCAP सेफ्टी रेटिंग्स मिलती है।

Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO के MX3 वेरिएंट से मिलना शुरू होता है। इसमें सिंगल-पेन इलेक्ट्रिक सनरूफ, 10.25 इंच की HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंस सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और वायर्ड एप्पल कारप्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.29 लाख रुपए है। साथ ही, इसमें 6 एयरबैग्स, क्रूज कंट्रोल, ABS और वायरलेस फोन चार्जर की सुविधा भी मिलती है।

यह भी पढ़ें- Mahindra XUV 7XO vs Tata Safari: इंजन, परफॉर्मेंस और कीमत में कौन-सी SUV है बेहतर?