विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti Baleno vs Hyundai i20: कीमत, फीचर्स और सेफ्टी में कौन सी गाड़ी है फैमिली के लिए ज्यादा सेफ

Published: Sat, 19 Sep 2026 08:30 AM (IST)

Maruti Baleno vs Hyundai i20: अगर आप इन दोनों गाड़ियों को लेकर कंफ्यूज हैं तो यहां हम आपको तुलना कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। काफी लंबे समय से Maruti Suzuki Baleno और Hyundai i20 प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में लगातार मुकाबला कर रही हैं। इस साल की शुरुआत में Hyundai i20 के लाइन-अप बदलाव किया है जबकि Maruti ने हाल ही में Baleno को नया फेसलिफ्ट पेश किया है। आइए जानते हैं कि इन दोनों के टॉप वेरिएंट्स में से आपके लिए कौन बेस्ट हो सकता है।

इंजन की तुलना

टॉप-स्पेक के रूप में Baleno और i20 दोनों में केवल 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। Baleno में 3 और i20 में चार सिलिंडर है। हालांकि, दोनों का पावर आउटपुट 83hp की है लेकिन CVT वर्जन में i20 5hp की ज्यादा पावर जनरेट करती है। दोनों ही कारों में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है जबकि Baleono में 5-स्पीड AMT का विकल्प मिलता है और i20 में CVT का ऑप्शन मिलता है।

एक्सटीरियर फीचर्स में कौन आगे?

Baleno और i20 के एक्सटीरियर में LED लाइट सेटअप, पावर होल्डिंग ORVM और 16-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि, Baleno में फॉग लैंप मिलते हैं जबकि i20 में वेलकम फंक्शन के साथ पुडल लैंप दिए गए हैं। दोनों ही मॉडलों में सिंगल-टोन कलर के ऑप्शन मिलते हैं लेकिन i20 में डुअल-टोन और मैट-फिनिश पेंट के विकल्प भी मिलते हैं।

इंटीरियर और फीचर्स

Maruti Baleno में MID के साथ एनालॉग डायल दिए गए हैं जबकि Hyundai i20 में MID के साथ डिजिटल डायल मिलते हैं। Baleno में 9-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है जबकि i20 में बड़ी 10.25 इंच की स्क्रीन मिलती है। दोनों ही कारों में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले की सुविधा भी दी गई है।

खास फीचर्स और कंफर्ट

Baleno में हेड-अप डिस्प्ले और फ्रंट सीट वेंटिलेशन जैसी सुविधाएं मिलती हैं जो i20 में नहीं है। वहीं, i20 में सिंगल-पैन सनरूफ और एंबिएंट लाइटिंग मिलती है जो Baleno में नहीं है। i20 में 7-स्पीकर Bose ऑडियो सिस्टम मिलता है जबकि Baleno में 6-स्पीकर Clarion ऑडियो सिस्टम दिया गया है।

इसके अलावा, इन दोनों कारों में ऑटोमैकिट क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट, मैनुअल ड्राइवर सीट एडजस्टमेंट, सेमी-लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, वायरलेस फोन चार्जर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, कीलेस एंट्री और 60:40 स्प्लिट फोल्डिंग सीटें दी हई गई हैं।

सेफ्टी फीचर्स

दोनों ही गाड़ियां एयरबैग, TPMS, पार्किंग सेंसर, ऑटो डिमिंग IRVM और हिल-होल्ड असिस्ट से अच्छी तरह से लैस हैं। हालांकि, i20 के उलट Baleno में लेवल-2 ADAS सुइट मिलत है। साथ ही, पीछे वाली पैसेंजर सीट के लिए एक हेडरेस्ट और तीन-पॉइंट सीटबेल्ट भी मिलती है। दूसरी तरफ, i20 में फैक्ट्री-फिटेड डैशकैम मिलता है।

कीमत का अंतर

Maruti Baleno पेट्रोल मैनुअल की एक्स-शोरूम कीमत 9.60 लाख रुपए है जबकि Hyundai i20 पेट्रोल मैनुअल की एक्स-शोरूम कीमत 9.24 लाख रुपए है। वहीं दूसरी तरफ, Baleno पेट्रोल ऑटोमैटिक की कीमत 9.99 लाख रुपए है जबकि i20 पेट्रोल ऑटोमैटिक की कीमत 10.43 (एक्स-शोरूम) लाख रुपए है।

यह भी पढ़ें- Maruti Baleno Facelift vs TATA Altroz: मिडिल क्लास फैमिली के लिए कौन सी हैचबैक है बेस्ट