विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TVS, Hero या Zelio: कौन है सबसे टॉप-स्पीड वाली बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत सिर्फ 49,990

Published: Wed, 22 Jul 2026 10:30 AM (IST)

High Speed Electric Scooters: 60 हजार रुपए के बजट में अब हाई-स्पीड वाले कई इलेक्ट्रिक स्कूटर उपलब्ध हैं। विडा, बाउंस जैसे आपके पास कई सारे विकल्प मौजूद है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप नई इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाह रहे हैं और ऐसा सोचते हैं कि अच्छे और तेज स्कूटरों की कीमत ज्यादा होती है तो ऐसा नहीं है। EV मार्केट में कई कंपनियों के पास ऐसे स्कूटर हैं जो 60,000 के बजट में मिल जाएंगे। इन स्कूटरों की स्पीड अच्छी होती है जिससे आप इन्हें शहर के ट्रैफिक में भी आराम से चला सकते हैं।

Vida VX2 Go

हीरो कंपनी के Vida ब्रांड के स्कूटरों को लोग बहुत ही पसंद कर रहे हैं। BaaS प्लान की वजह से यह स्कूटर अब पहले से काफी सस्ते हो गए हैं। इस प्लान के साथ Vida VX2 Go मॉडल सिर्फ 44,990 रुपए (एक्स-शोरूम) में मिल जाएगी। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 92 किमी तक चल सकती है और इसकी टॉप-स्पीज 70kmph है।

Bounce Infinity E1

भारतीय मार्केट में TVS, Vida के अलावा Bounce Infinity E1 भी अच्छा विकल्प है। इस स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 45,099 (BaaS) से शुरू होती है। एक बार फुल चार्ज करने पर इसे 70 किमी तक चलाया जा सकता है तो हीं इसकी टॉप-सपीड 65kmph है।

TVS Orbiter V1

यह TVS का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर है। BaaS प्लान के साथ इसकी एक्स-शोरूम 49,999 रुपए हो जाती है। इसके लिए आपक हर महीने कम से कम 862 रुपए का चार्ज देना होगा। इसे एक बार फुल चार्ज करने पर यह 86 किमी तक चल सकती है तो वहीं इसकी टॉप-स्पीड 68kmph तक की है।

Zelio Gracy I

भारत में कम बजट वाले लोगों के लिए Zelio Gracy I एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। 56,709 रुपए की एक्स-शोरूम कीमत के साथ यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर आराम से 70 किमी तक की रेंज दे सकती है। वहीं, अगर इसके टॉप-स्पीड की बात करें तो यह 65kmph तक की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- Yamaha जल्द ला रहा है अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, की-लेस इग्निशन के साथ मिलेगी स्वैपेबल बैटरी भी