Hyundai i20 के बेस वेरिएंट को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI, पढ़ें खबर
Car Finance Plan: देश की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Hyundai की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री ...और पढ़ें

Hyundai i20 के लिए कितनी देनी होगी EMI, जानें डिटेल।
HighLights
Hyundai i20 को किया जाता है ऑफर
प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में होती है ऑफर
9530 रुपये की EMI पर मिलेगा बेस वेरिएंट
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Hyundai मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में Hyundai i20 की बिक्री की जाती है। अगर आप भी इसके बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं तो दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Hyundai i20 Price
हुंडई की ओर से प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली Hyundai i20 को कई वेरिएंट में ऑफर किया जाता है। इसके बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 6.87 लाख रुपये है। इसे दिल्ली में खरीदने पर करीब 6.87 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के अलावा करीब 62 हजार रुपये आरटीओ और इंश्योरेंस के करीब 42 हजार रुपये देने होंगे। जिसके बाद इसकी ऑन रोड कीमत 7.92 लाख रुपये हो जाती है।
दो लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 5.92 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 5.92 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 9520 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी कार
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 5.92 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 9520 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Hyundai i20 के बेस वेरिएंट के लिए करीब 2.07 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आप कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 9.99 लाख रुपये हो जाएगी।
