यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सही Car Loan का चुनाव कैसे करें?
Choose Right Car Loan करीब 80 फीसदी से ज्यादा ई कारों की बिक्री लोन के जरिए होती है। अधिकांश बैंक ...और पढ़ें

HighLights
- अपनी जरूरत के हिसाब से कार का चुनाव करें।
- फिर उसके बाद ब्याज दर के हिसाब से लोन चुनें।
- लोन लेने से पहले अपने क्रेडिट स्कोर को चेक करें।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपके पास कार खरीदने के लिए नकदी नहीं है तो आप कार लोन की मदद से आप अपना सपना पूरा कर सकते हैं। वहीं, फेस्टिव सीजन आ रहा है इस दौरान कार लोन की ब्याज दर पर छूट के साथ ही आकर्षक डिस्काउंट ऑफर भी मिलते हैं। जिसे देखते हुए हम यहां पर आपको बता रहे हैं कि आप किस तरह से अपने लिए एक सही कार लोन का चुनाव (Choose Right Car Loan) कर सकते हैं।
अपनी जरूरत को जानें
आपको सबसे पहले अपनी जरूरतों के बारे में जानना होगा। जिसे आप नीचे दिए गए सवालों को खुद से करके जान सकते हैं।
.jpg)
जरूरत के हिसाब से चुने कार
जब आप अपनी जरूरत के हिसाब से कार की कैटेगरी का चुनाव कर चुके हों, तो फिर ब्रांड और मॉडल पर के बारे में सोंचे। इसके लिए आप कार का ऑनलाइन रिव्यू पढ़ सकते हैं या फिर वीडियो देख सकते हैं। जिस कार को आप लेने का प्लान बना रहे हैं उस कार का टेस्ट ड्राइव एक बार जरूर करें। ऐसा करने से आपको उस कार के बारे में काफी कुछ समझ में आ जाएगा।
लोन का करें चुनाव
जब आप अपने लिए सही कार का चुनाव कर लें, तो उसके बाद लोन के बारे में जानकारी जुटाएं। लगभग सभी भारतीय बैंक और वित्तीय कंपनियां कार लोन देते हैं। कार डीलर आपको लोन के बारे में ऊपर-ऊपर से बता देते हैं। इसके बाद आपको खुद भी कार लोन के स्कीम के बारे में पता करना होगा।

ब्याज दर का करें चुनाव
जब ऊपर की सभी बातें फाइनल कर लें तो उसके बाद आप यह डिसाइड करें कि आपको फिक्स्ड ब्याज दर पर लोन लेना चाहिए या फिर फ्लोटिंग ब्याज दर पर। आम तौर पर लोग फिक्स्ड ब्याज दर पर मिलने वाला लोन लेते हैं। इस लोन में आप तुलनात्मक रूप से कम ब्याज चुकाते हैं। इसके बाद भी आप बैंक और कार डीलर से मिलकर इसके बारे में बात करें और फिर अंतिम फैसला लें।
क्रेडिट स्कोर करें चेक
किसी भी तरह के लोन को लेने से पहले आपको अपने क्रेडिट स्कोर के बारे में जरूर चेक करें, चाहो वो कार लोन हो या फिर होम लोन। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो बैंक आपको कम ब्याज पर लोन दे सकते हैं। इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर आपके लोन का आवेदन खारिज होता है तो आपकी क्रेडिट रेटिंग खराब होती है।
