विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डेली यूज के लिए बेस्ट है Honda का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिलेगी 80 किमी की रेंज और कीमत सिर्फ इतनी

Published: Wed, 23 Sep 2026 05:07 PM (IST)

Honda QC1 Electric Scooter: होंडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर QC1 पेश किया है जो शानदार रेंज, दमदार फीचर्स और ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। आजकल पेट्रोल के बढ़ते दाम और शहर के ट्रैफिक में रोजाना आना-जाना किसी सिरदर्द से कम नहीं होता। ऐसे में अगर आप कम्यूट या पर्सनल इस्तेमाल के लिए ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ रहे हैं जिसे चलाना बहुत ही आसान हो और जिसकी रेंज भी अच्छी हो तो आपके आपके लिए Honda QC1 एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

परफॉर्मेंस और रेंज

Honda QC1 में 1.5kWh का फिक्स्ड लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है जो 1.8kW की BLDC हब मोटर के साथ आता है। यह स्कूटर फुल चार्ज में 80 किमी की रेंज देता है जो सिटी राइड या डेली कम्यूट के लिए बिल्कुल सही है। इसके अलावा, इसकी टॉप-स्पीड 50kmph है शहर की भीड़ में आपको एक सेफ राइडिंग एक्सपीरियंस देता है।

डिजाइन और स्टोरेज

पर्सनल यूज क लिए स्कूटर में बड़े स्टोरेज का होना भी बहुत जरूरी होता है। Honda QC1 में 26 लीटर का बड़ी अंडरसीट स्टोरेज मिलता है जिसमें आपका हेलमेट या सामान आसानी से आ सकता है। इसके अलावा, आगे की तरफ 1.45 लीटर का गल्व बॉक्स और मोबाइल चार्जिंग के लिए USB पोर्ट भी दिया गया है। इस स्कूटर का वजन सिर्फ 89.5 किमोग्राम है और 169mm का अच्छा ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है।

क्या मिलते हैं फीचर्स?

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5-इंच का डिजिटल LCD कंसोल दिया गया है जिसमें स्पीड, बैटरी और ट्रिप मीटर जैसी जानकारी साफ दिखती है। रात में बेहतर विजिबिलिटी के लिए इसमें ऑल-LED लाइटिंग दी गई है। तंग जगहों से इस स्कूटर को निकालने के लिए इसमें रिवर्स मोड भी दिया गया है। साथ ही, ब्रेकिंग और कंफर्ट की बात करें तो आगे टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और पीछे 5-स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर के साथ कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।

पैरामीटर (Parameter) विवरण (Details)
अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹90,708 (लगभग)
बैटरी क्षमता (Battery) 1.5 kWh (फिक्स्ड लिथियम-आयन बैटरी)
मोटर पावर (Motor) 1.8 kW (BLDC हब मोटर)
मैक्स टॉर्क (Max Torque) 77 Nm
दावा की गई रेंज (Range) 80 किमी / फुल चार्ज
टॉप स्पीड (Top Speed) 50 किमी/घंटा
चार्जिंग टाइम (0 - 80%) 4 घंटे 30 मिनट
चार्जिंग टाइम (0 - 100%) लगभग 6.5 से 6.8 घंटे
राइडिंग मोड्स (Riding Modes) 2 मोड्स (Econ और Standard)