Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Holi पर कार या बाइक पर लग जाए पक्का रंग, इन तरीकों से घर पर ही करें वॉश

    Updated: Sat, 08 Mar 2025 06:00 AM (IST)

    Vehicle Cleaning Tips Holi 2025 का पर्व रंगो का त्योहार होता है। अक्सर देखने के लिए मिलता है कि होली के दिन गली-सड़कों पर खड़ी गाड़ियों पर होली का रंग लग जाता है जिसे छुड़ाने में लोगों के पसीने निकल जाते हैं। बहुत से लोग तो वाशिंग सेंटर तक चले जाते हैं। आइए जानते हैं कि घर पर होली के रंग को कार या मोटरसाइकिल से कैसे वॉश करें?

    Hero Image
    होली पर कार-बाइक पर लगे रंग को कैसे साफ करें?

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। तकरीबन हर भारतीय साल भर होली के पर्व का इंतजार करता है। इस त्योहार पर तकरीबन सभी एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियां बांटते हैं। इसी वजह से होली के रंगों का त्योहार कहा जाता है। हर साल इसे फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस बार होली 14 मार्च को देशभर में मनाया जाएगा। इस दिन सभी एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। इस दौरान कई बार देखने के लिए मिलता है कि गली और सड़कों पर खड़ी कार और बाइक पर गुलाल और पक्का रंग लग जाता है। होली खत्म होने के बाद लोग इन रंगों को छुड़ाने की कोशिश करते हैं उसके बाद भी यह नहीं छुटते हैं। जिसकी वजह से लोग बहुत परेशान हो जाते हैं। बहुत से लोग तो अपनी गाड़ी पर लगे हुए पक्के रंग को छुड़वाने के लिए वॉशिंग सेंटर पहुंच जाते हैं। हम यहां पर आपको 5 ऐसे तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से गाड़ी पर लगे पक्के रंग को छुड़ा सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. वॉशिंग पाउडर और पानी का मिश्रण

    वॉशिंग पाउडर को पानी में मिलाकर इस पेस्ट को बना लें। इसके बाद इस पेस्ट को जहां पर आपकी गाड़ी पर रंग लगा हुआ हो वहां पर अच्छे ले लगा दें। इसे लगाने के बाद थोड़ी देर के लिए लगा दें। इसके बाद इसे अच्छे से धो लें। गाड़ी पर से पक्के रंग ( Holi color stains) को हटाने का यह सबसे सामान्य तरीका है, जो गाड़ी के पेंट को नुकसान पहुंचाए रंग को साफ करता है।

    2. बेकिंग सोडा और पानी का मिश्रण

    कार या बाइक से होली का रंग हटाने के लिए बेकिंग सोडा और पानी के मिश्रण का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पेस्ट को रंग वाली जगह पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद, हल्के हाथ से उस जगह को धीरे-धीरे रगड़ कर साफ (vehicle cleaning tips) करें। बेकिंग सोडा न केवल कार पर लगा हुआ होली का रंग हट जाएगा, बल्कि गाड़ी के पेंट को भी नुकसान नहीं पहुंचेगा।

    3. कोल्ड क्रीम या बेबी ऑयल

    अगर आपकी कार पर होली का रंग बहुत गहरा या स्थायी हो गया है तो उसे हटाने के लिए कोल्ड क्रीम या बेबी ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन दोनों में से किसी भी एक को रंग वाली जगह पर लगाकर छोड़ दें, ताकि रंग सही से नर्म हो जाए। फिर इसे हल्के से रगड़कर साफ पानी से धो लें। इससे कार के पेंट को सेफ रखते हुए रंग को आसानी से हटा देता है।

    4. सिरका और पानी का मिश्रण

    इस मिश्रण को आप एक कप पानी में एक चम्मच सफेद सिरका मिलाकर तैयार कर सकते हैं। फिर इसे रंग लगे हुए हिस्से पर सही से लगाएं। सिरका होली के पक्के रंग को आसानी से हटा देगा। फिर इसे हल्के हाथ से रगड़ने के बाद पानी से धोकर साफ कर लें। हाली का रंग आसानी से और पेंट को नुकसान (remove stubborn stains) पहुंचाए बिना हट जाएगा।

    5. कार शैंपू और वॉशिंग ग्लव्स

    कार के शैंपू का इस्तेमाल करके भी आप होली के रंग के अपनी गाड़ी पर से हटा सकते हैं। इसके लिए आपको वॉशिंग ग्लव्स या सॉफ्ट स्पंज पर शैंपू गिराकर रंग लगे हुए स्थान पर लगाना होगा। इसे सही से धोकर गाड़ी को सुखा लें। यह तरीका गाड़ी पर लगे होली के रंग को किसी तरह का नुकसान पहुंचाए बिना हटाने में मदद करता है।

    ऊपर बताए गए सभी पांच तरीकों का इस्तेमाल करके आप घर पर ही आसानी से अपनी गाड़ी या मोटरसाइकिल पर लगे रंग को हटा सकते हैं। गाड़ी को साफ करने के दौरान इस बात का जरूर ध्यान रखें कि ज्यादा जोर से रगड़ने से बचें, क्योंकि इससे आपकी कार या बाइक पर खरोंच आ सकती है।

    यह भी पढ़ें- खरीदने जा रहे हैं पुरानी कार, पहले जान लीजिए लेने के फायदे-नुकसान