रफ्तार के दीवानों के लिए आ रही हैं ये 6 धमाकेदार बाइक्स, जानें क्या होगी कीमत
Hero KTM समेत इन 6 बाइक्स में मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Hero से KTM तक आज हम आपके लिए 6 ऐसी बाइक्स लेकर आए हैं, जो इस साल भारतीय बाजार का ट्रेंड बदल सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो इन बाइक्स में दमदार इंजन दिया गया है, जिससे ये बाइक्स सेकेंड्स में 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेंगी। तो जानते हैं इन बाइक्स के नाम, फीचर्स और कीमत के बारे में।
KTM 390 Adventure
KTM India ने घोषणा की है कि 390 Adventure को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस बाइक का EICMA 2018 show में पेश न होना सबसे बड़ी हैरानियों में से एक था। हालांकि, यह बाइक अब लॉन्च के लिए तैयार है। KTM 390 Adventure, KTM 390 Duke के प्लेटफॉर्म पर ही काम करेगी।
- संभावित फीचर्स: इस बाइक को पावर देने के लिए इसमें 373 सीसी का सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि KTM अपनी 390 Adventure को 2019 के दूसरे हॉफ में भारत में लॉन्त करेगी। इसकी कीमत की बात करें तो
- संभावित कीमत: रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी अनुमानित एक्स शोरूम कीमत करीब 3 लाख रुपये के आसपास होगी।
Hero XPulse
छोटी क्षमता वाली एडवेंचर बाइक्स में Hero XPulse का इंतजार काफी समय से किया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि यह एडवेंचर बाइक्स में अब तक की सबसे किफायती बाइक होगी।
- संभावित फीचर्स: XPulse में Hero Xtreme 200R का इंजन इस्तेमाल किया गया है। इसमें पावर के लिए 198 सीसी, सिंगल सिलिंडर इंजन दिया जाएगा, जो 8,000 आरपीएम पर 18 bhp की पावर और 6,500 आरपीएम पर 17.1 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस होगा। इसके अलावा इसमें सिंगल-चैनल ABS के साथ फ्रंट और रियर में ड्यूल-डिस्क ब्रेक सेटअप दिया जाएगा। इसमें फुल-डिजिटल इंट्रूंमेंट पैनल मिलेगा, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ टर्न-बाई-टर्न नेविगेशन से लैस होगा।
- संभावित कीमत: फीचर देगा। Hero XPulse की अनुमानित एक्स शोरूम कीमत करीब 1 से 1.1 लाख के बीच होगी।
Hero XPulse 200T
Hero MotoCorp अपनी XPulse की स्ट्रीट ओरिएंटेड 'touring' वर्जन XPulse 200T को जल्द लॉन्च कर सकती है। Hero XPulse 200T को इस नवंबर EICMA 2018 में पेश किया गया था।
- संभावित फीचर्स: रिपोर्ट्स के मुताबिक XPulse 200T सस्पेंशन, व्हील्स और इर्गोनॉमिक्स के मायने में XPulse से अलग होगी। इसमें पावर के लिए 198सीसी, सिंगल-सिलिंडर, 2-वॉल्व इंजन दिया गया है, जो 18.1bhp की मैक्सिमम पावर और 17.1Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। XPulse 200T में सिंगल-चैनल ABS, रियर डिस्क ब्रेक, LED लाइट्स, फुल-डिजिटल इंट्रूंमेंट कंसोल जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके साथ ही ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ टर्न-बाई-टर्न नेविगेशन फीचर भी मिलेगा।
- कब हो सकती है लॉन्च: उम्मीद की जा रही है कि बाइक इस साल की पहली तिमाही में लॉन्च हो सकती है।
Triumph Tiger 800 XCa
Triumph की सबसे ज्यादा बिकने वाली और लोकप्रिय एडवेंचर बाइक Tiger 800 का टॉप-ऑफ-द-लाइन XCa वेरिएंट भारत में 2019 में लॉन्च हो सकता है। Triumph ने अपनी इस बाइक को पहले ही 2018 Tiger 800 में अपडेट कर रखा है। टॉप स्पेसिफिकेशन XCa वेरिएंट में सीट्स, ग्रिप और LED लाइट्स को अपडेट किया जाएगा। इसके अलावा इसमें फुल-कलर TFT इंट्रूमेंटल पैनल दिया जाएगा।
- संभावित फीचर्स:रिपोर्ट्स के मुताबिक Tiger 800 XCa में पावर के लिए 800 सीसी, इन-लाइन ट्रिपल सिलिंडर इंजन होगा, जो 9,500 आरपीएम पर 94 bhp की पावर और 79 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसमें अपडेटेड Brembo ब्रेक्स के साथ 6 राउडिंग मोड्स मिलेगा। इन मोड्स में 2 ऑफ-रोड मोड्स भी शामिल होंगे।
- संभावित कीमत: Triumph Tiger 800 XCa की एक्स शोरूम कीमत करीब 15 lakh लाख रुपये के आसपास होगी।
- कब हो सकती है लॉन्च:कंपनी इसे सा 2019 की पहली तिमाही में लॉन्च कर सकती है।
Triumph Scrambler 1200
नई Scrambler 1200 पांच राइडिंग मोड्स के साथ आएगी। इनमें रोडस रेनस ऑफ-रोड, स्पोर्ट और फुली कस्टोमाइजेबल राइडर मोड शामिल है। इसके अलावा Scrambler 1200 फुल-कलर TFT इंस्ट्रूमेंट पैनल के साथ आएगा जिसमें GoPro कंट्रोल सिस्टम इंटीग्रेटेड होगा।
- संभावित फीचर्स:Scrambler 1200 में पावर के लिए Triumph Thruxton R जैसा ही 1200 सीसी का इंजन दिया गया है, लेकिन इस बाइक ज्यादा पावर और लोवर टॉर्क मिलता है। इसमें लगा 270-डिग्री पैरेलल-ट्विन 7,400 आरपीएम पर 89 bhp की पावर और 3,950 आरपीएम पर 110 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा।
- कब हो सकती है लॉन्च: Triumph Scrambler 1200 XC भारत में इस साल अप्रैल या मई महीने में लॉन्च हो सकती है।
- संभावित कीमत: कंपनी इसे 11 से 12 लाख की एक्स शोरूम कीमत में लॉन्च कर सकती है।
BMW R 1250 GS
इसमें रोड और रेन जैसे 2 नए राइडिंग मोड्स भी शामिल किए जाएंगे। इसके साथ ही इसमें मल्टी फंक्शनल इंट्रूमेंट पैनल दिया जाएगा, जहां ग्राहकों को 6.5 इंच का फुल-कलर TFT स्क्रीन मिलेगा। इसके जरिए ग्राहक ब्लूटूथ से अपने स्मार्टफोन को कनेक्ट कर सकेंगे।
- संभावित फीचर्स: दुनिया की सबसे लोकप्रिय एडवेंचर बाइक्स में से एक BMW R 1200 GS को साल 2019 में अपडेट मिलेगा। इसमें नया इंजन और नए फीचर्स के साथ इलेक्ट्रानिक और तकनीक अपडेशन भी शामिल होगा। इसमें सबसे बड़ा बदलाव इसका नया 1254 सीसी का बॉक्सर इंजन होगा, जो 7,750 आरपीएम पर 136 bhp की पावर और 6,250 आरपीएम पर 143 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा।
- संभावित कीमत: नई BMW R 1250 GS की अनुमानित एक्स शोरूम कीमत करीब 18 से 22 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें:
भारत में 10 लाख रुपये से कम कीमत में ये हैं 5 सबसे लेटेस्ट कारें, जानें कीमत और फीचर्स
सड़क पर गाड़ी चलाते समय इन 8 गलतियों से कट सकता है चालान, हो सकती है जेल
2019 में भी धमाल मचाएंगी ये 6 बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स
अमिताभ से लेकर कैटरीना तक, इन 7 Bollywood स्टार्स के पास हैं दुनिया की सबसे बेहतरीन कारें